Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में 19 सितंबर से चलेगी।
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 19 सितंबर से शुरू, वापसी में 22 सितंबर से चलेगी ट्रेन; यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की तुलना में कम किराया देना होगा।
लालकुआं। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए रेलवे ने लालकुआं जंक्शन और क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु सिटी) के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब ट्रेन संख्या 05073/05074 के स्थान पर 15302/15301 लालकुआं-बेंगलुरु सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में इसका संचालन किया जाएगा।
नियमित एक्सप्रेस का संचालन 19 सितंबर 2026 से प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से और 22 सितंबर 2026 से प्रत्येक मंगलवार को बेंगलुरु सिटी से शुरू होगा। नियमित ट्रेन के रूप में संचालन शुरू होने से यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की तुलना में किराये में भी करीब 30 % राहत मिलने की पूरी संभावना है।
लालकुआं से शाम 5:45 बजे रवाना होगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 15302 लालकुआं-बेंगलुरु सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को लालकुआं जंक्शन से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर बेंगलुरु पहुंचेगी।
ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु सिटी) पहुंचेगी। मार्ग में नागपुर मंडल के बैतूल, नागपुर, चंद्रपुर और बल्हारशाह प्रमुख ठहरावों में शामिल हैं।
बेंगलुरु से मंगलवार को चलेगी वापसी ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 15301 बेंगलुरु सिटी-लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को सुबह 7:15 बजे बेंगलुरु सिटी से रवाना होगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी।
18 एलएचबी कोच की होगी ट्रेन
नियमित एक्सप्रेस में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक जनरेटर सह लगेज यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, दो वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल है।
रेलवे के इस निर्णय से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच रेल संपर्क का लाभ लेने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नियमित एक्सप्रेस के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
लालकुआं-बेंगलुरु एक्सप्रेस का पूरा टाइम टेबल
15302 लालकुआं से बेंगलुरु:
लालकुआं 17:45, किच्छा 18:08, बहेड़ी 18:30, भोजीपुरा 18:57, इज्जतनगर 19:15, बरेली सिटी 19:37, बरेली जंक्शन 19:52, बदायूं 20:48, कासगंज 21:50, हाथरस सिटी 22:58, मथुरा कैंट 23:45, मथुरा जंक्शन 23:55, आगरा कैंट 00:50, ग्वालियर 02:29, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) 03:55, बीना 06:00, रानी कमलापति 08:00, इटारसी 09:35, बैतूल 11:15, नागपुर 14:35, सेवाग्राम 15:30, चंद्रपुर 17:00, बल्हारशाह 18:40, सिरपुर कागजनगर 19:20, मंचेरियाल 20:00, पेद्दपल्ली 20:20, वारंगल 21:50, महबूबाबाद 22:50, खम्मम 23:20, विजयवाड़ा 01:45, तेनाली 02:15, ओंगोल 04:05, नेल्लूर 05:40, गुडूर 06:30, रेणिगुंटा 08:25, काटपाडी 10:30, जोलारपेट्टई 11:55, कुप्पम 12:34, बंगारपेट 13:07, कृष्णराजपुरम 13:50, बेंगलुरु कैंट 14:15 और क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु सिटी) 15:25 बजे।
15301 बेंगलुरु से लालकुआं:
क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु सिटी) 07:15, बेंगलुरु कैंट 07:27, कृष्णराजपुरम 07:41, बंगारपेट 08:20, कुप्पम 08:45, जोलारपेट्टई 10:20, काटपाडी 11:35, रेणिगुंटा 13:50, गुडूर 15:35, नेल्लूर 16:05, ओंगोल 17:35, तेनाली 19:00, विजयवाड़ा 20:10, खम्मम 21:30, महबूबाबाद 22:05, वारंगल 23:10, पेद्दपल्ली 00:30, मंचेरियाल 01:10, सिरपुर कागजनगर 02:10, बल्हारशाह 03:25, चंद्रपुर 03:42, सेवाग्राम 05:12, नागपुर 06:50, बैतूल 09:32, इटारसी 12:15, रानी कमलापति 13:50, बीना 17:40, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) 20:50, ग्वालियर 22:02, आगरा कैंट 00:25, मथुरा जंक्शन 02:00, मथुरा कैंट 02:25, हाथरस सिटी 03:00, कासगंज 04:15, बदायूं 05:10, बरेली जंक्शन 06:30, बरेली सिटी 06:50, इज्जतनगर 07:05, भोजीपुरा 07:21, बहेड़ी 07:47, किच्छा 08:10 और लालकुआं 09:05 बजे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


