Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Kedarnath Dham Yatra 2025: यात्रा से संबंधित व्यवस्था को करें दुरुस्त
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Dham Yatra 2025: यात्रा से संबंधित व्यवस्था को करें दुरुस्त

Mohan Chandra Joshi April 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों के दृष्टिगत यात्रा सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक

Rudraprayag News- उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में विशेष महत्व रखने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष 2 मई 2025 से विधिवत रूप से आरंभ हो रही है। विश्व प्रसिद्ध यह यात्रा आस्था, श्रद्धा और प्रकृति की प्रतीक मानी जाती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन हेतु यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को सफल, सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।


समीक्षा बैठक के दौरान सचिव युगल किशोर पंत ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रा से पूर्व समस्त कार्य पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शौचालय, पार्किंग, कूड़ा निस्तारण, सड़क मरम्मत, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से घोड़ा-खच्चरों के स्वास्थ्य, भोजन एवं विश्राम हेतु नियमित निरीक्षण एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी तीर्थयात्री यात्रा के दौरान असुविधा का अनुभव न करे और वह बाबा केदारनाथ से दिव्य अनुभूति और सकारात्मक यादें लेकर लौटें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे सभी विभागीय कार्यों का समन्वयपूर्वक संचालन करें ताकि किसी प्रकार का ‘मिस कोऑर्डिनेशन’ न हो और यात्रा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे।
यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं प्रगति की जानकारी लेने हेतु संस्कृति एवं भाषा विभाग के सचिव तथा केदारनाथ यात्रा के प्रभारी सचिव युगल किशोर पंत दो दिवसीय दौरे पर जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। पहले दिन उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग तथा पड़ाव स्थलों का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे आवास, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केंद्र आदि की भौतिक स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे दिन उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐेसे में सभी विभाग आपसी समन्वय और तत्परता के साथ अपने कार्यों का निष्पादन समयबद्ध तरीके से करें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा ना हो।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग की निगरानी और व्यवस्थाओं की देखरेख हेतु सिरोबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक एक जोनल मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर एवं सात सब मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी मार्ग की सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, यातायात संचालन और यात्री सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के ठहराव हेतु गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के टेंट, होटलों एवं प्री-फेब्रिकेटेड संरचनाओं में आवास की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त खाद्यान्न आपूर्ति हेतु विभिन्न पड़ावों पर गोदाम स्थापित किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर कार्यरत घोड़ा-खच्चरों के लिए पेयजल, विश्राम, भोजन एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इन पशुओं की चिकित्सा जांच के लिए चिकित्सकों की विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम यात्रा काल के दौरान लगातार पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी करेगी, जिससे किसी प्रकार की पशुजन्य बीमारियों से बचा जा सके। जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त थीं, वहाँ मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कुछ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य किया जा चुका है, जबकि शेष स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। यात्रा मार्गों को रात में भी सुरक्षित बनाने हेतु सोलर स्ट्रीट लाइट्स एवं बैटरी युक्त सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं। जिससे ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जानकारी दी कि यात्रा मार्ग पर कुल 19 चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं। जहां पर चिकित्सकों की तैनाती की गई है जो 24 घंटे तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्गों पर एम्बुलेंसों की तैनात की गई हैं, जो आपातकालीन स्थिति में त्वरित सेवा देने के लिए तैयार रहेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीमों को आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में 88 दिन में दाखिल हुई थी चार्जशीट, तीनों दोषियों को उम्रकैद


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, भगत सिंह फोनिया, अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण, लोनिवि इंद्रजीत बोस, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, परियोजना प्रबंधक उरेड़ा राहुल पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट हुए नामित

सिरोगबगड़ से सोनप्रयाग तक करेंगे आवश्यक व्यवस्थाओं का निर्वहन

Rudraprayag News- श्री केदारनाथ धाम की यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर जनपद की सीमांतर्गत सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में उक्त अधिकारी उन्हें आवंटित किए गए क्षेत्रों में यात्रा मार्ग की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित करने का कार्य करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा के दृष्टिगत सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालन के साथ ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सिरोहबगड़ से जवाड़ी बायपास क्षेत्र के लिए जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता भाव सिंह को सेक्टर जबकि सहायक कृषि अधिकारी अजयराज असवाल को सब सेक्टर बनाया गया है। इसी तरह जवाड़ी बायपास से रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा हेतु ग्रामीण निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आलोक सिंह को सेक्टर तथा सहकारिता विभाग के सहायक निरीक्षक वीरेंद्र कुमार को सब सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि क्षेत्र के लिए पीएमजीएसवाई के प्रधान सहायक अजय कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा नगर पालिका परिषद के कनिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा सब सेक्टर बनाए गए हैं। अगस्त्यमुनि से कुंड तक के लिए राजस्व उप निरीक्षक अमित सिंह राणा व वरिष्ठ सहायक लघु सिंचाई योगेंद्र सिंह कुंड से गुप्तकाशी के लिए कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद्र उनियाल व राउनि मनोज सती, गुप्तकाशी से फाटा के हेतु लोनिवि के अपर सहायक अभियंता प्रदीप कुमार तथा आशीष सुयाल सिंचाई खंड केदारनाथ जबकि फाटा से सोनप्रयाग तक के लिए लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता अंकित पंवार सेक्टर तथा लोनिवि के वरिष्ठ सहायक संदीप सिंह सब सेक्टर नामित किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त सभी नामित सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्मिक उन्हें आवंटित क्षेत्र में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था सहित शौचालय, स्वच्छता एवं पेयजल की सुविधाओं, यातायात व आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्य तथा श्री केदारनाथ धाम पर पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को ससमय खाद्य राहत आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखने का कार्य करेंगे। साथ ही निर्देशित किया कि यात्रा के सफल संचालन हेतु सौंपे गए दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उक्त नामित मजिस्ट्रेट आगामी 30 अप्रैल तक के लिए नामित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मोहकमपुर–आशारोड़ी एलिवेटेड रोड प्रकरण पर प्रशासन की पहल, 24 अक्टूबर को अहम बैठक
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
IMG_20261016_081643 Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ऊधमसिंह नगर में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का प्रतीकात्मक चित्र Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल

  • IMG_20261016_081643 Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,790)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल Udham Singh Nagar News: 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले, संजय पाठक बने रुद्रपुर कोतवाल Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या