Karwa Chauth 2024: सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी चांद देखकर खोला निर्जला व्रत
देहरादून। करवाचौथ पर्व पूरे देश के साथ – साथ उत्तराखंड में भी मनाया जा रहा है, करवाचौथ को लेकर महिलाओं में आज खासा उत्साह भी देखने को मिला है। पति की लंबी आयु के लिए सुबह से महिलाओं ने आज निर्जल व्रत रखा और शाम को हर महिला चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।
वहीं राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी आज चांद दिखने पर अपना करवाचौथ का व्रत खोला। इससे पहले उन्होंने अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ व्रत रखा। दिनभर निर्जला व्रत रख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए लंबी आयु की कामना की है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिन में कई कार्यक्रमों दिखाई दिए। शाम को वे पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद रहे। इस दौरान गीता धामी ने पूरे विधि विधान के साथ अपने व्रत का समापन किया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


