Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष फोकस

कैंचीधाम मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम ने यातायात, पार्किंग, शटल सेवा, सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर सभी विभागों को चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi June 9, 2026
15 जून के मेले से पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी नैनीताल

कैंचीधाम मेले की तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसएसपी

ख़बर शेयर करें -

डीएम ललित मोहन रयाल ने 15 जून के आयोजन के लिए यातायात, पार्किंग, शटल सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

कैंचीधाम/नैनीताल, 09 जून 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आगामी 15 जून को बाबा नीम करौरी में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की पूर्व तैयारियों को लेकर मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं तथा तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने मेले को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण, सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु यातायात प्रबंधन, पार्किंग एवं शटल सेवा, सुरक्षा व्यवस्था साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन एवं अन्य प्रबंधों की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कैंची धाम मेले को भव्य एवं शुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है और इसके साथ ही आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे। उन्होंने व्यवस्था में लगे सभी कार्मिकों से कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार रखें ताकि एक अच्छा संदेश श्रद्धालु यहां से लेके जाय। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और आसानी से दर्शन हो इस हेतु बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिप्रा नदी में कहीं पर भी कचरा ना गिरे इस हेतु वन विभाग लगातार निगरानी रखें इस हेतु वन विभाग पर्याप्त संख्या में कार्मिक तैयार रखें। उन्होंने कहा कि शिप्रा नदी को अलग-अलग जोन में बांटते हुए निगरानी रखी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि नदी के साथ ही पर्यावरण को भी साफ एवं स्वच्छ रखना है संपूर्ण परिक्षेत्र सहित यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था बेहतर रहे इस हेतु नगर पालिका भीमताल, भवाली व जिला पंचायत पर्याप्त संख्या में पर्यावरण मित्र तैनाती करेंगे और तैनाती करने के साथ ही क्षेत्र से लगातार कूड़े का उठान भी सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वह भी यहॉं के पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
यातायात व्यवस्था की समीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन जिन स्थानों से शटल सेवा शुरू हो रही है उन सभी स्थानों में आवश्यक सुविधाऐं मोहैय्या रहे जिसमें पर्याप्त मात्रा में पेयजल, प्रकाश, सौचालय, टेंट लगाने के साथ ही पीए सिस्टम भी स्थापित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सटल सेवा संचालन स्थल पर राजस्व,पुलिस व परिवहन का एक-एक प्रतिनिधि तैनात रहेगा। जिलाधिकारी ने परिवहन निगम को निर्देश दिए कि इन स्थानों में बस एवं टैक्सी किराया दर संबंधित फ्लेक्सी भी लगाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के दौरान 11 स्थानों में जो मोबाइल टॉयलेट लगाए जा रहे हैं उनमें लगातार पानी की आपूर्ति हेतु टैंकर रखे जाएं तथा उनमें गंदगी ना हो इस हेतु कार्मिक तैनात रहे। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की मेले के दौरान जो सटल सेवा से बस वह टैक्सी लगाए जा रहे हैं उनकी फिटनेस के साथ-साथ उनमें पर्याप्त ईंधन की व्यवस्था रहे तथा चालक व परिचालक सही स्थिति में रहे। बैठक में निर्णय लिया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखे जाने हेतु मार्ग में कहीं पर भी मेले के दौरान एक भी ठेला वह फूडवैन नहीं रहेगी और न ही कहीं पर भंडारा नहीं लगेगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए ट्रैफिक प्लान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राअधिकारी को निर्देश दिए की क्षेत्र में यात्रामार्ग से सभी प्रकार से अतिक्रमण को हटाया जाए,सड़क किनारे अतिक्रमण न रहे। उन्होंने कहा कि मार्ग में किसी भी प्रकार से अवरोध न आने पाय जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़े।
बैठक में अवगत कराया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए क्षेत्र में तीन एंबुलेंस के साथ ही मेडिकल टीम तैनात रहेगी।जिलाधिकारी ने कहा कि भीड़ नियंत्रण हेतु वैकल्पिक प्लान हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मानसून में आपदा और डेंगू पर डीएम सख्त, विभागों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश

बैठक में परिवहन विभाग से आए सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि कैंचीधाम हेतु हल्द्वानी काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली व खैरना से श्रद्धालुओं के लिए सटल सेवा रहेगी जिस हेतु 254 बस व 250 टैक्सी,मैक्सी लगाई गई है, जिनका किराया भी निर्धारित किया गया है हल्द्वानी से कैंची धाम तक का किराया 150 रुपए, भीमताल व नैनीताल से 100 रुपए,भवाली व खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति एक तरफ का किराया निर्धारित किया गया है।

बैठक में ब्लाक प्रमुख अंकित शाह मंदिर समिति के ट्रस्टी मंजुल कुमार जोशी, प्रदीप शाह, आलोक चौपड़ा शैलेंद्र शाह,पवन रधुवंशी पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्य, उप जिलाधिकारी श्री कैंचीधाम दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल,परिवहन निगम से महाप्रबंधक पूजा जोशी, संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह, अरविंद पाण्डे, सहित मंदिर समिति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMNainital #KainchiDham #KainchiDhamMela #LalitMohanRaya #NainitalNews #NeemKaroliBaba #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भवाली-रामगढ़ मार्ग पर खाई में गिरी कार का एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू करते हुए जवान। Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

  • हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,826)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,890)
  • नैनीताल (6,396)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,084)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Nainital News: भवाली-रामगढ़ मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार; SDRF ने दंपति का सुरक्षित रेस्क्यू किया Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी