Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था होगी और अधिक समावेशी व सशक्त : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था होगी और अधिक समावेशी व सशक्त : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी ने कहा कि न्यायिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध और पारदर्शी बनाना सुशासन की प्राथमिकता है।
Mohan Chandra Joshi June 7, 2026
मुख्यमंत्री मंच से बोलते हुए, पीछे न्यायाधीश मौजूद।

सीएम धामी “जूडिशियम 2.0” सम्मेलन में संबोधन करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

यू.पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन में सीएम धामी ने की शिरकत, न्यायिक सुधारों, डिजिटलाइजेशन और सुलभ न्याय पर दिया जोर

देहरादून, 07 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन “जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग” में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर एवं सम्मान मिलना चाहिए तथा न्याय तक पहुंच में भौगोलिक अथवा आर्थिक परिस्थितियां बाधक नहीं बननी चाहिए। विशेष रूप से उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि न्याय की सार्थकता उसकी निष्पक्षता और समयबद्धता में निहित है। न्याय में अनावश्यक विलंब से आमजन का विश्वास प्रभावित होता है, इसलिए न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ ही समाज में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि कानून के शासन की सफलता न्यायपालिका के प्रति जनता के विश्वास पर निर्भर करती है और माननीय न्यायाधीश इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों के साथ-साथ ई-कोर्ट्स, नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड, डिजिटल केस मैनेजमेंट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी व्यवस्थाओं ने न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कहा कि राज्य सरकार भी न्यायालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल कोर्ट, ई-फाइलिंग और वर्चुअल सुनवाई जैसी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने नकल विरोधी कानून, अवैध धर्मांतरण निरोधक कानून, दंगा रोधी कानून तथा भ्रष्टाचार एवं अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इन प्रयासों से उत्तराखंड में कानून के राज को और अधिक मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: 23 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सभी नागरिकों को समान न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में लागू समान नागरिक संहिता एक ऐतिहासिक कदम है, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “जूडिशियम 2.0” सम्मेलन न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा विकसित एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखण्ड जज एसोसिएशन की कल्याण निधि के लिए 05 करोड़ की धनराशि रखे जाने की घोषणा की तथा एसोशिएशन की स्मारिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल श्री योगेश कुमार गुप्ता, विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीश एवं गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #Dehradun #Judiciary #Judishium2_0 #JusticeSystem #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews #उत्तराखंड से खबर #उत्तराखंड_समाचार

Related Stories

देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

  • चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

  • बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,840)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,415)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,232)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण