जम्मू- कश्मीर: सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , दो एनकाउंटर में जैश के 6 आतंकी ढेर
- अनंतनाग और पुलवामा में हुई सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ , जैश-ए- मोहम्मद के 6 आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के द्वारा आतंकवाद पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसके लिए बड़े पैमाने पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कल यानी बुधवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग और कुलगाम जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी सहित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े छह आतंकवादियों को मार गिराया है।
सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में दो अलग-अलग एनकाउंटर में छह आतंकियों को मार गिराया। ढेर हुए आतंकियों में से चार की पहचान कर ली गई है, जिसमें से दो पाकिस्तानी आतंकी हैं। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उन्होंने इस सुरक्षा अभियान को “बड़ी कामयाबी” बताया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में कल शाम को आतंक रोधी ऑपरेशन शुरू किए गए थे।
कश्मीर के आईजी ने ट्वीट में कहा, “दो अलग-अलग एनकाउंटर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकी मारे गए। इन मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकियों में दो स्थानीय आतंकवादी जबकि दो पाकिस्तानी आतंकवादी हैं। दो अन्य आतंकियों की पहचान की जा रही है। हमारे लिए ये एक बड़ी कामयाबी है।”

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
Uttarakhand Crime News: रामनगर के रिजॉर्ट में युवती से दुष्कर्म, दो कर्मचारियों पर केस
Pauri Road Accident: खाई में गिरी ईको वैन, एक की मौत; दो घायल
Uttarakhand Assembly Session: गैरसैंण में आज से सत्र, 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट होगा पेश