जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता , जैश कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने बडगाम और पुलवामा जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में रातभर में पांच आतंकवादी मार गिराए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। कुमार ने कहा कि मारे गए लोगों में जैश कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता बताया।
इससे पहले दोनों जिलों में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बयान जारी कर कहा था कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के नैरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी अभियान चलाया था। सुरक्षाकर्मी जब तलाशी ले रहे थे तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से एक एके-56 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं