जम्मू कश्मीर: तीन और आतंकी ढेर , 24 घंटे में 9 आतंकवादियों का सफाया
जम्मू कश्मीर। सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी सफलता मुठभेड़ में तीन और आतंकी किए ढेर, पिछले 48 घंटे के भीतर नौ आतंकवादियों का सफाया।
श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके पंथा चौक में गुरुवार को आधी रात के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो गई। गश्त पर लगे जवानों पर आंतकियों ने अचानक फायरिंग कर दी। आतंकियों की ओर से फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग शुरू की। इस मुठमेड़ में सुरक्षाबलों तीन आतंकियों को मार गिराया है।
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सुहैल अहमद राथर के रूप में हुई है। सुहैल जेवान आतंकी हमले में भी शामिल था। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों में जैश-ए-मोहमद के दो आतंकवादी भी शामिल हैं जो श्रीनगर के बाहरी इलाके में 13 दिसंबर को पुलिस की बस पर हमला करने में लिप्त थे उन्होंने बताया कि जेवान हमले में शामिल सभी आतंकवादी मारे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात गोमांदर मोहल्ला में कुछ संदिग्धों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद हमने सुरक्षा बलों की टीम मौके पर भेजी। मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मार गिराए।
बता दे कि.बुधवार को भी कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में हुई मुठभेड़ों में 6 आतंकी मारे गए थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
Uttarakhand Weekly Weather: 23 अगस्त तक मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Chamoli Tunnel Rescue: मायापुर–पीपलकोटी टनल में SDRF का सर्च-रेस्क्यू जारी, पानी और दलदल बनी चुनौती
Dehradun News: CM हेल्पलाइन की 180 दिन से लंबित शिकायतों पर DM सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही