Uttarakhand: जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता जांच लैब टैस्टिंग से कराने के निर्देश
देहरादून। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने आज जल निगम, जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने जल जीवन मिशन के समस्त कार्यों का डिवीजन तथा जिलेवार, एमडी जेजेएम द्वारा अनुश्रवण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच लैब टैस्टिग के माध्यम से कराई जाए तथा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर क्वालिटी टैस्ट करवाएंगे इस कार्य के लिए विभाग के ईई स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सचिव पेयजल श्री बगौली ने कहा कि जो भी कार्य पांच करोड़ की धनराशि से अधिक होंगे उन कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह एमडी जेजेएम द्वारा की जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


