Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं: मुख्य सचिव

Mohan Chandra Joshi November 3, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों के लिए ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस को अपने सिस्टम में शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों से सीखते हुए अपने सिस्टम की कमियों को लगातार दूर किए जाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा में बुकिंग सिस्टम को मजबूत किए जाने की भी बात की। कहा कि चारधाम यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू की जाएं। उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु संचालित कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम को सालभर संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। पूरे विश्व में वाटर स्पोर्ट्स में क्या-क्या चल रहा है, और उसमें यहां क्या-क्या किया जा सकता है? इसके लिए डेडीकेटेड टीम या कन्सल्टेंट लगाया जाए। उन्होंने टिहरी झील में सी-प्लेन, स्कूबा डाईविंग और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स पर भी कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रदेश में लैंड बैंक तैयार कर फाईव स्टार और फॉर स्टार होटेल्स के लिए स्थान चयनित कर निवेशकों को आकर्षित करने पर फोकस किया जाए। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की आर्थिकी के लिए भी लाभप्रद होंगें। उन्होंने प्रदेश में रोप-वे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि फॉरेस्ट क्लीयरेंस एवं अन्य आपत्तियों का निस्तारण प्रतिदिन और वीकली मॉनिटरिंग कर के किया जाए।

मुख्य सचिव ने होमस्टे योजना के सरलीकरण के भी निर्देश दिए। कहा कि होमस्टे योजना का स्थानीय लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकें इसके लिए सरलीकरण आवश्यक है। साथ ही, इस योजना का फीडबैक भी लिया जाना जरूरी है। यदि योजना में सुधार की गुंजाईश है तो उसे भी किया जाए। उन्होंने नए उद्यमियों के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुत से स्थानीय लोगों ने होमस्टे खोले हैं, परन्तु मार्केटिंग और एडवर्टाईजिंग के लिए उनके पास धन एवं संसाधनों की कमी है। इसके लिए लोगों को नॉमिनल चार्ज पर एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने पर्यटन विभाग को वेटर, टूर गाईड आदि की फ्री ऑनलाईन ट्रेनिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग टेªनिंग इसलिए नहीं कर पाते कि उन्हें ट्रेनिंग के दौरान रोजगार और सैलरी का नुकसान होगा। कहा कि छोटे-छोटे वीडियोज के माध्यम से गाईड और वेटर आदि की सर्विस देते समय क्या करें, क्या न करें, जैसे वीडियोज के माध्यम से निशुल्क ट्रेनिंग उपलब्ध कराए जाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके लिए सिस्टम विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्य सचिव ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए। कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में गेम चेंजर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राकृतिक सुन्दरता एवं शुद्धता ऐस्ट्रो टूरिज्म के अनुकूल है। सम्भावनाओं को तलाशते हुए हर डेस्टीनेशन में ऐस्ट्रो टूरिज्म पर कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तराखण्ड में पर्यटन की दृष्टि से युवाओं को आकर्षित करने के लिए नई से नई तकनीक के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराए जाने की बात भी कही।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में आयुष, योगा और पंचकर्म महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आयुष, योगा और पंचकर्म विभिन्न बीमारियों को जड़ से दूर करने में सक्षम हैं। उत्तराखण्ड योगा कैपिटल के रूप में विश्वविख्यात है। हमारे वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों को आकृषित कर पर्यटन और रोजगार दृष्टि से प्रदेश के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण हैं। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अन्य राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेज का अध्ययन कर प्रदेश की योजनाओं में शामिल किए जाने की भी बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शिकायतों पर सख्त हुए डीएम: जीआईएस मैपिंग से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की असीम सम्भावनाओं को देखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं: मुख्य सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
उत्तराखंड में बारिश और बादलों का मौसम। Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट

Mohan Chandra Joshi June 23, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
बैठक में अधिकारियों के साथ समीक्षा करते आयुक्त दीपक रावत कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कुमाऊं में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति

Mohan Chandra Joshi June 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  • उत्तराखंड पुलिस के शिवपुरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विनोद शर्मा की फाइल फोटो। ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक

  • उत्तराखंड में बारिश और बादलों का मौसम। Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में अपराध स्थल और पुलिस जांच को दर्शाता दृश्य। रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल

  • हल्द्वानी में नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते सांसद अजय भट्ट सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राजनीति

    सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (611)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,531)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,403)
  • खेल (355)
  • चंपावत (955)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (637)
  • देहरादून (10,746)
  • नैनीताल (6,326)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,037)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,125)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (494)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (882)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी प्रभारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट Uttarakhand Weather: 9 जिलों में बारिश-बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसून आगमन को लेकर बड़ा अपडेट रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल रिश्तों पर खून का दाग: शादी के दो महीने बाद दामाद बना ससुर का कातिल सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात सांसद अजय भट्ट के प्रयासों को मिली सफलता, गौलापार के विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे की सौगात