Diwali 2022 : धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज, जानिए सही तिथि और मुहूर्त

हल्द्वानी। इस बार धनतेरस एवं छोटी दीपावली का पर्व संयोग से एक ही दिन पढ़ रहा है शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने बताया कि इस बार 23/10/2022 दिन रविवार को प्रदोष व्रत धनतेरस एवं यमदीप दान (छोटी दीपावली) का पर्व मनाया जाएगा और 24/10/2022 दिन सोमवार को श्री महालक्ष्मी पूजन बड़ी दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। 25/10/2022 को पूरे भारत में सूर्य ग्रहण रहेगा उत्तराखंड में सूर्य ग्रहण प्रातः04 बजकर 28 मिनट से सूर्यास्त 5:30 बजे तक दिखाई देगा 26/10/2022 दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट मनाया जायेगा तथा 27/10/2022 दिन गुरुवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा
- शास्त्री महेश चंद्र जोशी ने सभी को दीपावली एवं धनतेरस और भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए जानकारी दी है।
धनतेरस का महत्व
शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रगट हुए थे। इस कारण से हर वर्ष दिवाली के पहले धन त्रयोदशी के रूप में भगवान धन्वंतरि की जन्मदिन मनाया जाता है। इसदिन इनकी विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। धनतेरस पर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। और कुबेर यंत्र,श्रीयंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को घर,मंदिर और प्रतिष्ठानों में स्थापित किया जाता है। धनतेरस के दिन सोने, चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन की खरीदारी होती है। मान्यता है इस दिन खरीदारी करने से साल भर तक 13 गुने की वृद्धि होती है। इसके अलावा धनतेरस पर झाड़ू और धनिए के बीज की भी खरीदारी करते हैं। धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में दीये जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें