Uttarakhand: कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद , परिवार में मचा कोहराम
Nainital News: जम्मू कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए आतंकियों से मुठभेड़ में नैनीताल जिले का एक जवान शहीद हो गया है। जवान का नाम संजय बिष्ट है, जो की रातीघाट के हली गांव के रहने वाले हैं, वहीं सूचना मिलने पर पूरे गांव में मातम का माहौल है, संजय बिष्ट जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे और आज आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। वहीं उनकी शहादत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएम नैनीताल वंदना सिंह समेत तमाम लोगों ने दुख प्रकट किया है और उनके परिजनों के प्रति गहरी सवेदना व्यक्त की हैं।
शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुआ था। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटा था।
शहीद जवान संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं वह अविवाहित थे। संजय की राजौरी जिले में आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


