हल्द्वानी – बनभूलपुरा में अवैध मदरसा व नमाज स्थल ध्वस्त, भारी पथराव.. कई पुलिस अधिकारी और पत्रकार घायल
Haldwani : हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत पुलिस और नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। जहां पर अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया, इस कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया है जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं , जिसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों से बल पूर्वक कार्यवाई की पुलिस ने आंसु गैस भी छोड़े
इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी, एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक, कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा भारी फोर्स के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र के अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव किया इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं और जेसीबी का शीशा भी टूट गया है। इस भारी विरोध के बावजूद नगर निगम में नजूल की भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के रूप पर मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम सुचारु रखा है।

उग्र भीड़ ने थाने में भी किया पथराव- आगजनी
उग्र भीड़ द्वारा बनभूलपुरा थाने में भी जमकर पथराव किया गया तथा थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है और स्थिति को काबू में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस और पीएसी मंगाई गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


