हल्द्वानी – बनभूलपुरा कर्फ्यू में डीएम ने आज से इतने घंटे की दी राहत , रहेगी यह पाबंदी
इंटरनेट सेवा रहेगी बंद, बाहरी आवाजाही पर भी पाबंदी
Haldwani News :सात दिन बाद प्रशासन बनभूलपुरा की एक लाख की आबादी को राहत देने जा रहा है। आज बृहस्पतिवार से कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। ढील भी अलग-अलग क्षेत्रों में दो घंटे से सात घंटे के लिए दी जाएगी। इस दौरान बाहरी आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। प्रशासन दुकानों तक जरूरी सामान पहुंचाएगा लेकिन इंटरनेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
जिलाधिकारी वंदना के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार मंडी गेट शनिबाजार रोड से पश्चिम दिशा का क्षेत्र, रेलवे बाजार रोड से पश्चिम दिशा का पूरा क्षेत्र, गोलच्छा कंपाउंड स्थित एफसीआई क्षेत्र में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छूट रहेगी।
शेष कर्फ्यू वाले क्षेत्र में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक छूट रहेगी। बाहरी आवाजाही बंद रहेगी। दुकानें खुलेंगी। मौके पर पुलिस तैनात रहेगी इस दौरान स्थानीय लोग क्षेत्र में कहीं भी जा सकते हैं।
देखें आदेश..


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


