Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत: ‘दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चम्पावत: ‘दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, योजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

चम्पावत में आयोजित ‘दिशा’ बैठक में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi April 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

अधिकारियों को दिए निर्देश—हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, पेयजल, सड़क और कृषि पर विशेष फोकस

चम्पावत, 20 अप्रैल 2026। जनपद चम्पावत में केंद्र पोषित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समग्र विकास कार्यों की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार में राज्य मंत्री (सड़क परिवहन एवं राजमार्ग) एवं क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने की।
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
अजय टम्टा ने पूर्व बैठक (17 अक्टूबर 2025) में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने ताड़केश्वर क्षेत्र में शवदाह गृह और टाल विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, मडुवा और लाल धान जैसे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-3 के लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण कर हर घर तक जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेप्टिक टैंक और खुले आउटलेट का सर्वे कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मनरेगा योजना की समीक्षा में नई गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित गांवों में प्रगति तेज करने और सभी शेष तोकों तक शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शिक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि “एक शिक्षक पूरे विद्यालय की दिशा बदल सकता है।” उन्होंने शिक्षकों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रमों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
कृषि क्षेत्र में तारबाड़, घास कटर और पावर वीडर जैसे उपकरणों को बढ़ावा देने तथा महिला किसानों को प्राथमिकता देने को कहा गया। पशुपालन विभाग को बद्री गाय और रेड सिंधी नस्ल के संवर्धन के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के निर्देश दिए गए।
सड़क कनेक्टिविटी की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-09 (लोहाघाट-चम्पावत) के स्वाला क्षेत्र में भू-धंसाव के स्थायी समाधान हेतु समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्षाकाल से पहले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य और वैकल्पिक मार्गों का सर्वेक्षण प्राथमिकता से करने को कहा गया।
जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी निरीक्षण पर बल दिया गया। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए ‘सारा’ योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर 'जीरो टॉलरेंस', नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Champawat Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • नैनीताल
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से ऊर्जा परियोजनाओं और अतिरिक्त बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं के लिए CM धामी की बड़ी पहल, केंद्र के समक्ष रखीं अहम मांगें

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, 20 जुलाई को कई जिलों में स्कूल बंद। Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद

  • देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे 7 लोगों का SDRF द्वारा रेस्क्यू अभियान। Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया

  • ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती नैनीताल पुलिस Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई

  • ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद के आदेश Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • नैनीताल
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी

  • देहरादून में रेड अलर्ट के बीच 20 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने संबंधी जिला प्रशासन का आदेश। Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,835)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (676)
  • देहरादून (10,896)
  • नैनीताल (6,398)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,087)
  • यात्रा (406)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,140)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (617)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट; 12 जिलों में स्कूल बंद Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Dehradun News: उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, टापू पर फंसे 7 लोगों को SDRF ने सकुशल बचाया Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Nainital News: ध्वनि प्रदूषण पर ‘जीरो टॉलरेंस’, नैनीताल पुलिस की जिलेभर में बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी के बीच नैनीताल और चम्पावत में 20 जुलाई को स्कूल बंद, आदेश जारी Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Uttarakhand News: रेड अलर्ट के बीच बड़ा फैसला, कल इस जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद