Uttarakhand: धामी सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज ,इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। Dhami Cabinate Meeting Today: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है ,जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। 25 जून बुधवार को 11:00 बजे सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला आ सकते हैं जबकि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भी इस कैबिनेट की बैठक में अहम चर्चा होने की संभावना है। वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य ,रोजगार सहित तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू किए जाने संबंधित प्रस्ताव, सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के पुराने बाजारों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि परिवार रजिस्टर नकल के जरिए भी अब आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे, इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति पर भी मुहर लगा सकती है। रोगी कल्याण समिति के तहत प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की जाएगी।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के स्थाईकरण के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


