Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Cabinet: गैरसैंण में आयोजित धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Cabinet: गैरसैंण में आयोजित धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

Mohan Chandra Joshi August 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

चमोली। Uttarakhand Cabinet Meeting Decision Today: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बुधवार को मानसून सत्र के जल्दी खत्म होने के बाद भराडीसैंण विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

उत्तराखंड में महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार, स्वरोजगार के लिए अलग-अलग नीतियां बनेंगी। अपराध पीड़ितों की सहायता और गवाहों के संरक्षण की योजनाओं को भी धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

स्वरोजगार पर फोकस

कैबिनेट ने तय किया कि महिलाओं, युवाओं और भूतपूर्व सैनिकों के रोजगार के साधन बढ़ाने, कौशल विकास, सरकारी और निजी संस्थानों में नौकरी प्रदान करने के लिए तीनों वर्गों के लिए अलग- अलग नीति बनाई जाएगी।

प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी जैसे सरकारी सेवा, नीट, नर्सिंग, विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि के क्षेत्र में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

बृहद स्तर पर युवा महोत्सव और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्कूल आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: मानसून के तेवर तल्ख, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अल्पकालिक, माध्यकालिक और दीर्घकालिक योजना के तहत कार्य किए जाएंगे। मौन पालन, एप्पल मिशन और बागवानी के लिए हर ब्लॉक में प्रारंभिक चरण में 200 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वैच्छिक चकबंदी योजना जल्द शुरू की जाएगी। राज्य के स्थानीय उत्पादों फल, सब्जी, दूध की खरीद के लिए कृषि विभाग और आईटीबीपी के बीच एमओयू किया गया है। इसी तरह एसएसबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी एमओयू किया जाएगा, जिससे राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

निजी क्षेत्रों में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से मार्केट लिंकेज की व्यवस्था की जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों राज्य में उपनल के माध्यम से कार्य करते हैं, उनको रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा और विभिन्न संस्थानों में उनकी योग्यता पर आधारित सेवाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

पोक्सो पीड़ितों को मिलेगी क्षतिपूर्ति राशि

कैबिनेट ने उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता (संशोधन) योजना, 2025 को मंजूरी दी है। सचिव गृह शैलेश बगोली ने बताया कि उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता योजना, 2013 (यथासंशोधित 2014 एवं 2016) दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-357 (क) के अधीन अधिसूचित की गयी थी। मा० पोक्सो न्यायालयों द्वारा “लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012” (POCSO Act) के अंतर्गत पीड़ितों को क्षतिपूर्ति भुगतान हेतु आदेश पारित किये जाते रहे हैं, किन्तु वर्तमान योजना में पोक्सो पीड़ितों हेतु कोई स्पष्ट प्रावधान न होने के कारण विभाग को व्यावहारिक कठिनाई का सामना करना पड़ता रहा। उक्त कठिनाई के निराकरण और मा० न्यायालय के आदेशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजना में संशोधन कर “उत्तराखण्ड अपराध से पीड़ित सहायता (संशोधन) योजना, 2025” अधिसूचित की जा रही है। इस संशोधन के अन्तर्गत पोक्सो पीड़ितों के लिए न्यूनतम एवं अधिकतम क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित करते हुए नए प्रावधान अनुसूची-2 के रूप में सम्मिलित किये गये हैं। इसके माध्यम से पीड़ितों को समयबद्ध एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध करायी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

गवाहों की सुरक्षा तय

कैबिनेट ने न्याय व्यवस्था को सशक्त एवं निष्पक्ष बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘उत्तराखण्ड साक्षी संरक्षण योजना, 2025’ को मंजूरी प्रदान दी है, जो साक्षियों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करेगी। इस योजना का उद्देश्य साक्षियों को किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रतिशोध से मुक्त रखकर उन्हें न्यायालय के समक्ष स्वतंत्रतापूर्वक एवं सत्यनिष्ठा से गवाही देने हेतु सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

योजना के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर पहचान गोपनीयता, स्थान परिवर्तन, सम्पर्क विवरण में बदलाव, भौतिक सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यकतानुसार वित्तीय सहायता जैसी सुरक्षा उपायों का प्रावधान किया गया है। सभी निर्णयों में गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए राज्य साक्षी संरक्षण समिति गठित की गई है, जिसमें न्यायपालिका, पुलिस एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हैं। यह समिति साक्षियों की सुरक्षा आवश्यकता का आकलन कर समयबद्ध रूप से उपयुक्त संरक्षण उपाय सुनिश्चित करती है। ‘उत्तराखण्ड साक्षी संरक्षण योजना, 2025’ के माध्यम से राज्य सरकार यह दृढ़ संदेश देती है कि न्याय की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुरक्षित बनाना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल पारदर्शिता, न्याय एवं विधि के शासन के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News Uttarakhand Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi August 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • चंपावत

Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
lalkuan-deependra-koshyari-raksha-bandhan-rakhi.jpg Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: ‘दीदी-बेणी उत्सव’ में उमड़ी मातृशक्ति, बहनों ने तिलक कर दीपेंद्र कोश्यारी को बांधी राखी, दिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • चंपावत

    Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक कल्याण योजनाओं और अग्निवीर रोजगार सेल को लेकर Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य

  • नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ का दृश्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क

  • उत्तराखंड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए प्रस्तावित अर्ली वार्निंग सिस्टम Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,282)
  • उधमसिंह नगर (1,328)
  • क्राइम (3,494)
  • खेल (362)
  • चंपावत (987)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (716)
  • देहरादून (11,137)
  • नैनीताल (6,487)
  • पर्यटन (215)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,162)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (515)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (638)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (925)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Uttarakhand News: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Champawat News: चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य Uttarakhand News: सैनिक कल्याण में मॉडल बना उत्तराखंड, अग्निवीर रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी Uttarakhand News: ग्लेशियर झीलों पर सरकार का बड़ा अलर्ट, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम से होगी निगरानी