देहरादून: लोकभवन में धूमधाम से मनी होली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Dehradun News- होली के पावन अवसर पर लोक भवन में रंगारंग मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और गणेश जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इसके अलावा प्रथम महिला गुरमीत कौर, सीएम की पत्नी गीता धामी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ तथा राज्यपाल सचिव रविनाथ रामन समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और प्रबुद्धजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।

राज्यपाल का संदेश
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हर्ष, उल्लास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। रंग आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश देते हैं, जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए तथा उत्तराखंड निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो।
लोक भवन में आयोजित यह समारोह उत्तराखंड की एकता, सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत उदाहरण बन गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


