Holi 2025: उत्तराखंड में होली की धूम , सीएम धामी ने खटीमा में मनाई होली

अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए आने वाली पीढ़ी तक भी पहुंचाना है : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Udham Singh Nagar News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा स्थित आवास में स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को रंग लगाते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बैठक होली में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने थारू जनजाति के लोकनृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा होली का पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। होली पर्व समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा हमने अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए, आने वाली पीढियों तक भी पहुंचना है।

उत्तराखंड में 15 मार्च को भी मनाई जाएगी होली
उत्तराखंड में होली की धूम मची हुई है , आज दिन भर प्रदेश भर में रंगों के त्योहार होली की धूम रही। कल 15 मार्च को भी प्रदेश में पर्वतीय होली का पर्व मनाया जाएगा ,जिसको लेकर राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश भी घोषित कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंग, उल्लास और भाईचारे का यह पर्व प्रेम, सम्मान और सद्भावना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस होली पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें और जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा, “परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए। आइए, प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को मिलजुल कर उल्लास के साथ मनाएं।”
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें