Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून में स्वास्थ्य संवाद व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Mohan Chandra Joshi June 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

रक्तदान शिविर में 216 यूनिट रक्त संग्रहण, अतिथियों ने दिए प्रेरक वक्तव्य

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

Dehradun News- देहरादून के मोथरोवाला स्थित अमोलाज रेस्टोरेंट में ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन और 17 सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित स्वास्थ्य संवाद व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश हुई। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कुल 216 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ एसडीजोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं- उमेश शर्मा काउ
मुख्य अतिथि विधायक रायपुर उमेश शर्मा काउ ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा रक्तदान जीवनदान है। हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। समाज की बेहतरी के लिए ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।

युवा शक्ति से ही सामाजिक बदलाव संभव- बंशीधर तिवारी
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि, अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी उत्तराखंड ने कहा यह देखना अत्यंत प्रेरणादायक है कि युवा वर्ग बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए आगे आ रहा है। यह दर्शाता है कि हमारी नई पीढ़ी सामाजिक सरोकारों के प्रति कितनी सजग है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बंशीधर तिवारी ने कहा समाज निर्माण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं, बल्कि ऐसे स्वयंसेवी प्रयास ही असली आधार बनते हैं। ‘विचार एक नई सोच’ सामाजिक संगठन जैसी संस्थाएं जब आगे आकर युवाओं को जोड़ती हैं, तो समाज में बदलाव की नींव मजबूत होती है। रक्तदान जैसे कार्यों से न केवल जीवन बचता है, बल्कि मानवता को जीवंतता मिलती है। आज जब हम स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करते हैं, तो इस शिविर जैसा आयोजन एक आदर्श मॉडल बन सकता है। मैं आयोजकों, रक्तदाताओं और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर

स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान सराहनीय- डॉ. आशुतोष सयाना
इस अवसर पर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान से हमें जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। यह कार्य चिकित्सा व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है। हमें अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा।

मानव सेवा का बेहतरीन उदाहरण- अजय डबराल
इस अवसर पर सचिव मंडी समिति अजय डबराल ने कहा संस्था का यह आयोजन एक सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का जीवंत उदाहरण है। समाज के हर वर्ग को इस तरह के प्रयासों में भाग लेना चाहिए।

सामूहिक प्रयासों से ही होती है बड़ी सफलता- रवि बिजारनियां
इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख सहयोगी संस्था पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष और उप-निदेशक सूचना रवि बिरजानियां ने कहा इस आयोजन में विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता यह सिद्ध करती है कि जब हम एकजुट होते हैं, तो कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की ओर से मैं इस प्रयास की सराहना करता हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी

स्वस्थ समाज के लिए संकल्पबद्ध होना जरूरी-ललित जोशी
इस अवसर पर ललित जोशी, चेयरमैन, CIMS कॉलेज ने कहा हम सभी को अपने जीवन का एक छोटा हिस्सा समाज के नाम समर्पित करना चाहिए। रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिसमें किसी का जीवन बचता है और समाज को नई ऊर्जा मिलती है।

सेवा ही असली धर्म- दिग्मोहन
इस अवसर पर कुंती फाउंडेशन के दिग्मोहन नेगी ने कहा रक्तदान जैसे आयोजनों से यह स्पष्ट होता है कि हम केवल बात नहीं करते, वास्तव में समाजसेवा में लगे हुए हैं। यह सेवा धर्म की भावना है।

मीडिया को भी निभानी होगी सामाजिक भूमिका-भूपेन्द्र कंडारी
इस अवसर पर भूपेन्द्र कंडारी अध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा मीडिया केवल सूचनाओं का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण का अहम स्तंभ है। ऐसे आयोजनों को प्रचारित कर हम समाज को प्रेरित कर सकते हैं।

समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना- डॉ. एस.डी. जोशी
इस अवसर पर डॉ. एस.डी. जोशी, संरक्षक, विचार एक नई सोच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा हमारा उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संस्था के संरक्षक अरुण शर्मा और मनोज इष्टवाल ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और संस्था की अब तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

21 व्यक्तियों का हुआ सम्मान
इस मौके पर स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिनमें अर्जुन सिंह बिष्ट, अनिल सती, सुरेश भट्ट, प्रशांत रावत, विजय रावत, आशीष ध्यानी, राजेश पोलखोल बहुगुणा, वैभव गोयल, विनोद मुसान, सुबोध भट्ट, जगमोहन डांगी, बहादुर, चन्दर एस कैंतुरा, बीर सिंह पंवार धनराज, अनुराग शुक्ला, सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

17 संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन सहित 17 सहयोगी संस्थांओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें पी.आर.एस.आई, देहरादून चैप्टर, उत्तरांचल प्रेस क्लब, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, हिमालयन डिस्कवर फांउडेशन, अमोलाज रेस्टोरेंट, रंत रैबार संस्था, लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर, देहरादून, उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब, रजनी टाइम्स, समाचार पत्र, कलर्ड चैकर्स फिल्म एंड इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून, भविष्य की उड़ान, समाचार पत्र, बालाजी टाइम्स, समाचार पत्र, आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति, देहरादून, फ़्यूजन इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, देहरादून, सत्ता एक्सप्रेस समाचार पत्र, कुंती दयाल फांउडेशन का अहम योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली, संस्था के सचिव राकेश बिजलवाण ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अरूण चमोली, सचिव राकेश बिजलवाण, संरक्षक डॉ एसडीजोशी, अरूण शर्मा, मनोज इष्टवाल, जय प्रकाश अमोला, उपाध्यक्ष घनश्याम जोशी, सह सचिव अवधेश नौटियाल, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, मीडिया सचिव रमन जायसवाल, सांस्कृतिक सचिव जगमोहन मौर्य, सह मीडिया सचिव शिवराज राणा सहित सभी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए, अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त दीपक रावत। Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
ट्रेन में BSF जवान की संदिग्ध मौत के मामले की जांच का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में मानसून के दौरान भारी बारिश और हाई अलर्ट की स्थिति को दर्शाया गया है। Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए। Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश

  • देहरादून कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान डीएम आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करते हुए, अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू

  • नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त दीपक रावत। Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले

  • ट्रेन में BSF जवान की संदिग्ध मौत के मामले की जांच का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,633)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (356)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (648)
  • देहरादून (10,794)
  • नैनीताल (6,348)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,052)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,357)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand News: प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी, 45 दिन में आधारभूत सुविधाएं पूरी करने के निर्देश Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू Dehradun News: DM के औचक निरीक्षण में कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली उजागर, कार्रवाई शुरू Nainital News: नैनीताल  ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले Nainital News: नैनीताल ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बैन समेत कई बड़े फैसले Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका Uttarakhand News: घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में संदिग्ध मौत, जहरखुरानी की आशंका Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों व आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ मंजूर