हरियाणा ब्रांड की शराब से भरा छोटा हाथी पकड़ा , तस्कर गिरफ्तार – Nainital News
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरियाणा ब्रांड की शराब से लदे एक छोटा हाथी वाहन को कब्जे में लिया तथा मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
आज एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीपी नगर गेट सामने चेकिंग के दौरान एक छोटा हाथी डीएल 1lag 2891 को रोका गया। इस दौरान जब उसमें चैक किया गया तो उसके अंदर से old monk xxx rum ke प्लास्टिक बोतल की 102 बरामद किए। शराब नमकीन पैकैटो के पीछे छुपाई गई थी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित जोगी सोनीपत हरियाणा बताया।
पूछताछ में बताया कि वह शराब को घर में बनाते हैं और अच्छी कीमत मिलने के लालच में आर्मी की सीएसडी कैंटीन का लोगो लगा देते हैं। शराब की पहाड़ों में अच्छी मांग है, इसी मुनाफे के लिए उसने शराब की सप्लाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


