हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर तमंचे संग दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
इंस्टाग्राम पर रील वायरल करने की कोशिश बनी युवक की पकड़ का कारण
SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 315 बोर तमंचा और 2 कारतूस बरामद
हल्द्वानी, 2 अप्रैल 2026: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर शहर में दहशत फैलाने वाले युवक को हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो डालकर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता की टीम ने दिनांक 01.04.2026 को अभियुक्त को क्रियाशाला मंदिर के पास हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
इस प्रकरण में थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 111/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त अंश खत्री उर्फ अक्की (उम्र 19 वर्ष), पुत्र भानु प्रताप सिंह खत्री, निवासी अम्बेडकरनगर शिवपुरी, थाना कठघर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी गौला गेट, राजपुरा को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
व0 उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह मेहता – कोतवाली हल्द्वानी
कानि0 ललित नाथ
कानि0 धीरेन्द्र अधिकारी
नैनीताल पुलिस का संदेश:
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना, भय या दहशत का माहौल बनाना कानूनन अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


