Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी- सड़क , बिजली ,पानी जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य: मंडलायुक्त
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी- सड़क , बिजली ,पानी जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य: मंडलायुक्त

Mohan Chandra Joshi October 21, 2021
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – सडक, विद्युत पेयजल जनता की मूल आवश्यकतायेें है उन्हें तुरन्त मरम्मत एवं वैकल्पिक व्यवस्था कर सुचारू करें व क्षति का आंकलन शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि धनराशि उपलब्ध कराकर आपदा पुनःनिर्माण कार्य प्रारम्भ किये जा सकें। यह निर्देश मण्डलायुक्त सुशील कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में गुरूवार को मण्डलीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये दिये।

आयुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी आपदा दौरान ध्वस्त कार्यो को युद्व स्तर पर करें ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। उन्होने कहा दैवीय आपदा वर्षा, बाढ से जहां सडकें, पानी, विद्युत, सिचाई, संचार आदि सभी क्षतिग्रस्त हुई है वही फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होने कृषि, उद्यान व राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शीघ्र फसल हानि का सर्वे कर क्षति आंकलन प्रस्तुत करें ताकि काश्तकारो को उनके फसल नुकसान का मुआवजा राशि भुगतान किया जा सके।

समीक्षा दौरान मुख्य अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि भवाली-नैनीताल, नैनीताल से पंगोट, काठगोदाम-हैडाखान-सिमलिया बैंड सडक किमी 42 तक खोल दी गई है शेष 8 किमी खोलने हेतु जेसीबी लगाई गई है। इसी तरह खुटानी-धारी किमी 64 तक यातायात प्रारम्भ कर दिया गया है, ओखलकांडा-पतलोट शुक्रवार तक खोल दी जायेगी। रानीबाग-मोतियापाथर शुक्रवार तक खोल दी जायेगी, रामगढ में आन्तरिक सडकें खोलने हेतु सात जेसीबी लगाई गई है। हल्द्वानी-भवाली सडक खोल दी गई है, भवाली-अल्मोडा सडक खैराना से आगे पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है इसलिए बन्द है, जेसीबी पोकलैण्ड मशीनें लगी हैं। भवाली-रामगढ-क्वारब सडक मे यातायात सुचारू है, हल्द्वानी-भीमताल-भवाली-धानाचुली-शहरफाटक सडक सांय तक खोल दी जायेगी ताकि लोहाघाट-चम्पावत हेतु यातायात सुचारू हो सके। एनएच अधिकारियों द्वारा बताया कि ज्योलीकोट-भवाली राष्टीय राजमार्ग सांय तक खोल दी जायेगी। भवाली-गरमपानी राष्टीय राजमार्ग गरमपानी से पूर्व भारी मलुवा आने एवं रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण खोलने मे समय लगेगा वही खैरना-अल्मोडा राष्टीय राजमार्ग जो छडा के पास पूरी सडक ध्वस्त हो गई है उसे मरम्मत कर एक लेन 30 अक्टूबर तक खोला जायेगा। सडक खोलने हेतु दो जेसीबी, दो पोकलैण्ड अल्मोडा की ओर से तथा 02 जेसीबी खैरना की साइड से लगाई गई है तथा सडक के पुन- निर्माण हेतु 20 करोड का आगणन भेज दिया गया है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सडक है इसे प्राथमिकता से युद्व स्तर पर कार्य कर खोलने के निर्देश दिये। अभियंता ने बताया कि अल्मोडा-बागेश्वर सडक खुली है, अल्मोडा-पनार-घाट तक खोल दी गई है। टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ सडक बन्द, बागेश्वर-बेरीनाग-पनार सडक मार्ग खोल दिया गया है। मुख्य अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि उधमसिह नगर की सडकें बाढ के पानी से खराब हो गई है जिनकी मरम्मत की जायेगी यातायात सुचारू है। आयुक्त ने राज्य एवं आन्तरिक ग्रामीण मार्गो को प्राथकिमता से खोलने के निर्देश मुख्य अभियन्ता को दिये। उन्होने कहा कि जेसीबी मशीनें बढाये जांए व कार्य मे तेजी लायें। मुख्य अभियन्ता ने लोनिवि के सभी खण्डों मे आपदा दौरान क्षतिग्रस्त सडक मार्गाे को सुचारू करने हेतु 20-20 लाख की धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध आयुक्त से किया।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

पेयजल की समीक्षा दौरान मुख्य अभियन्ता पेयजल ने अवगत कराया कि अल्मोडा शहर मे पेयजल सुचारू कर दिया गया है, नैनीताल जनपद के मुख्य शहरों मे पेयजल सुचारू हो गया है, रामनगर शहर मे सायं तक पेयजल सुचारू कर दिया जायेगा। उधमसिह नगर में सारे पम्प सुचारू कर दिये गये हैं। रामगढ में पम्पिंग स्टेशन बह गया है, ग्र्रेविटी लाइन से पेयजल व्यवस्था की जा रही है। उन्होने बताया कि जहां, जहां आपदा से पम्प हाउस बह गये हैं, उनको पुनः निर्माण मे समय लगेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज

विद्युत की समीक्षा के दौरान अधीक्षण अभियन्ता ने अवगत कराया कि घाट स्थित 33 केवीए सब स्टेशन टूट गया है लोहाघाट- चम्पावत शहर मे वैकल्पिक रूप से दूसरे फीडर से विद्युत सुचारू कर दी गई है। जनपद नैनीताल में 30 सब स्टेशनों मे से 27 सब स्टेशन चालू हैं जबकि ओखलकांडा-बेतालघाट-गरमपानी सब स्टेशन आपदा के दौरान खराब हो गये हैं , जिनमें कार्य प्रगति पर है तथा इन सब स्टेशनों के क्षेत्रों मे अन्य 11 केवीए फीडरों के माध्यम से वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत सुचारू किये जाने का कार्य किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि अधिकारी स्वयं फील्ड मे जांए फील्ड स्टाफ व ठेकेदारों को सक्रिय कर त्वरित कार्य किया जाए। कार्यो मे ढिलाई व लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जायेगी।

समीक्षा दौरान मुख्य अभियन्ता सिचाई ने बताया कि अल्मोडा-बागेश्वर-चम्पावत- पिथौरागढ मे नहरों के हैड व नहरें काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, पानी का लेवल कम होने पर मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि क्षतिग्रस्त नहरों का प्राथमिक आंकलन किया गया है जिसमे जनपद अल्मोडा में 267 लाख, बागेश्वर मे 115 लाख, पिथौरागढ मे 7 करोड व चम्पावत में 221 लाख के क्षति का आंकलन किया गया है। मुख्य अभियन्ता नैनीताल व उधमसिह नगर ने बताया कि उधमसिह नगर में 9.58 करोड के नहरों की क्षति हुई है साथ ही किच्छा बैराज का गेट नम्बर 8 क्षतिग्रस्त हुआ है जिस पर आयुक्त ने सभी जलाशयों के क्षति का आंकलन कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होने नैनीताल झील के आसपास भू-कटाव का सर्वे कर तुरन्त प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वन विभाग की समीक्षा दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि कुमाऊ में वन विभाग की सडकें, नदियों के तटबंध, सोलार फैंसिंग, दीवारें (बाढ) क्षतिग्रस्त हुई है जिनका प्राथमिक आंकलन 25 करोड किया गया है। मुख्य अभियंता सडक एवं विद्युत ने अवगत कराया कि आपदा के दौरान काफी पेड सडक एवं विद्युत लाइन के ऊपर आ गये है जिन्हें काटने की अनुमति दी जाए। जिस पर वन संरक्षक ने कहा कि प्रस्ताव दें काटने की अनुमति दे दी जायेगी। आयुक्त ने निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊ को निर्देश दिये कि वे जिला चिकित्सालयों व सभी सीएचसी, पीएचसी में सभी व्यवस्थाये दुरूस्थ रखे, एम्बुलैंस, दवायें उपलब्ध रखें। उन्होने कहा कि आपदा मे मृतकों का पोस्टमार्टम स्थल पर ही करें विलम्ब कतई ना किया जाए। उन्होने अपर निदेशक शिक्षा को निर्देश दिये कि वे पुराने जर्जर विद्यालयों, आंगनबाडी केन्द्रों का सर्वे कर उनके पुनःनिमार्ण हेतु आपदा मे प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होनेे आपदा दौरान जलभराव क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग व नगर निकायोे के अधिकारियो को सफाई व्यवस्था के साथ ही दवा छिडकाव के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि संचार व्यवस्थायें तुरन्त दुरूस्त की जांए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

आयुक्त ने मण्डल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्रों के जिलाधिकारियों के सम्पर्क में रहें। उन्होने विद्युत, पेयजल, सिचाई, सडक के सुचारू करने हेतु जिलाधिकारियों को धनराशि आवंटित करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में वन संरक्षक राहुल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, निदेशक दुग्ध बीएल फिरमाल, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार,आरटीओ राजीव मेहरा, उपनिदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, निदेशक स्वास्थ्य कुमाऊ डा0 शैलजा भटट, मुख्य अभियन्ता लोनिवि दीपक यादव, ओम प्रकाश, मुख्य अभियन्ता सिचाई संजय शुक्ल के साथ ही पेयजल, मत्स्य, उद्यान, कृषि, बीएसएनएल, जीओ, वोडा-आइडिया आदि के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पानी जल्द बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर करें कार्य: मंडलायुक्त मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी- सड़क

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
चंपावत के 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • पर्यटन

Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
ग्रीन इंडिया मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले

  • चंपावत के 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • पर्यटन

    Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार

  • हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत पांच आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,853)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,424)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (663)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं बड़े फैसले Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार Champawat News: 800 साल पुराने राजबुंगा किले का 4.91 करोड़ से जीर्णोद्धार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई