हल्द्वानी- यहां आवारा पशु के हमले में महिला की मौत

- घटना से महिला के परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। यहां सांड के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उक्त मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोमला भूरी गांव का है जहां एक आवारा सांड ने महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया सांड का हमला देख लोगों ने किसी तरह से महिला को उससे बचा कर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। वही सांड के हमले के बाद से परिजनों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक भीमपुरी मलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार की शाम उसकी 33 वर्ष पत्नी दीपा देवी घर थी। रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी उनके घर आ गया। महिला ने डंडा लेकर सांड को भगाने का प्रयास किया तो सांड ने उसपर हमला कर दिया। महिला की जांघ पर सींग मारकर उसे फेंक दिया। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए कालाढूंगी अस्पताल लेकर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दीपा के शव का पंचनामा करवा कर रात को ही पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। आज उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है , घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें