हल्द्वानी – सोने का हार चुराने वाली महिला गिरफ्तार
ब्यूटी पार्लर से चुराया था हार
हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र से ब्यूटी पार्लर से बैंक मैनेजर की पत्नी के बैग से तीन तोले की सोने की हार चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि महिला सोने की हार चोरी करने के बाद से फरार चल रही थी जिसे अब पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र से चोरी के हार और स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, बीती 14 अक्टूबर को हल्द्वानी के पंचवटी कॉलोनी की विकास जोशी ने पुलिस में एक तहरीर देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में अपना मेकअप कराने गई थी। ऐसे में तैयार होने के लिए अपने साथ जेवरात भी ले गई थी ,जहां किसी अज्ञात महिला ने सोने की तीन तोले का हार चोरी कर लिया गया। इस तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक महिला की चोरी की घटना को अंजाम देती नजर आई । जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की गई।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई, जहां पुलिस ने आरोपी महिला जसलीन कौर उर्फ प्रीति निवासी आवास विकास को चोरगरिया रोड पर उपखनिज निकासी गेट नंधौर के पास से स्कूटी और चोरी की सोने के हार के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि महिला हल्द्वानी के एक संस्थान में काम करती है और संस्था के इवेंट के संबंध में ब्यूटी पार्लर गई थी। जहां मौका पाकर आरोपी महिला ने बैग से तीन तोले की हार को चोरी किया था। पकड़ी गई महिला के ऊपर पूर्व में चोरी के सात अभियोग पंजीकृत है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक