हल्द्वानी- पत्नी ने शराबी पति को मौत के घाट उतारा , जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के देवलचौड़ इलाके से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां सोमवार को शराब पीने को लेकर दंपति के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया पत्नी ने आवेश में आकर पति की पर्दे में लगाने वाले पाइप से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पति ने कई घंटे तड़पने के बाद घर की सीढ़ियों पर दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक देवलचौड़ बन्दोबस्ती रामपुर रोड निवासी लक्ष्मण सिंह भनवाला (45) रामपुर रोड स्थित सिद्धार्थ नगर में बतौर गार्ड का काम करता था। घर में पत्नी गीता और 9 साल का बेटा दिव्यांशु है। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लक्ष्मण शराब के पीकर घर आया उस वक्त गीता घरेलू कार्य में व्यस्त थी जबकि बेटा दिव्यांशु स्कूल गया हुआ था।
बताया जा रहा है इसी दौरान शराब पीने को लेकर गीता और लक्ष्मण के बीच विवाद हो गया विवाद बढ़ने पर लक्ष्मण ने गीता के साथ हाथापाई शुरू कर दी इसीबीच गीता के हाथ पर्दे के पाइप लग गया और उसने एक के बाद एक लक्ष्मण पर कई वार कर दिए। लहूलुहान लक्ष्मण जाकर सीढ़ियों पर बैठ गया और वहीं बैठे-बैठे मौत हो गई। स्कूल से लौटने के बाद शाम को मृतक के बेटे दिव्यांशु ने पड़ोस में रहने वाले ताऊ कुंदन सिंह भनवाला को अपने पिता की हालत के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन