Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी अपडेट: सेक्स रैकेट की सरगना तान्या शेख ने उगले चौंकाने वाले राज , पुलिस के रडार पर आए–
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी अपडेट: सेक्स रैकेट की सरगना तान्या शेख ने उगले चौंकाने वाले राज , पुलिस के रडार पर आए–

Mohan Chandra Joshi May 20, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: शहर में सेक्स रैकेट का संचालन कर रही मानव तस्करी की सरगना तान्या शेख आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गई। पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मानव तस्करी के धंधे में शहर के तीन होटलों की संलिप्तता मिली है, जबकि तान्या शेख सहित तीन महिलाएं और तीन पुरुष इस धंधे में शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है उक्त होटल स्वामियों के अलावा कई अन्य पुलिस के रडार पर आए हैं जल्दी ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

शुक्रवार को बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने मानव तस्करी गिरोह का खुलासा किया। बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी तान्या शेख कुमाऊं में बैठकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी। इसके लिए तान्या ने हल्द्वानी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और काशीपुर के छोटे होटल संचालकों को अपनी गैंग में शामिल किया, जिससे आम लोगों और पुलिस को उन पर शक न हो। यहां बिना आईडी के ग्राहकों को एंट्री दी जाती थी। पहचान का झमेला नहीं होने से ग्राहक भी इन होटलों में आना पसंद करने लगे। इससे कुछ ही समय में तान्या शेख का नाबालिग लड़कियों की सप्लाई का खेल धड़ल्ले से चलने लगा। पहली कार्रवाई में पुलिस खानचंद मार्केट स्थित होटल मिनी पैराडाइज और काठगोदाम स्थित होटल कपीस और मल्लिका के खिलाफ जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तान्या के कई अन्य होटलों में भी अपने संपर्क हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

सभी के लिए बांटी थी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया है कि तान्या शेख निवासी 24 परगना बसंती सोना कांची पश्चिम बंगाल अपने गुर्गे रज्जक पाइक निवासी दक्षिण राईपुर पंश्चिम बंगाल की मदद से पश्चिम बंगाल से यहां लड़कियां पहुंचाती थी। दूसरे आरोपी नौशाद निवासी कालका नई दिल्ली को होटलों तक लड़कियां पहुंचाने की जिम्मेदारी थी, जबकि मुकेश कुमार व उसकी पत्नी उमा निवासी देवनगर दमुवाढूंगा की जिम्मेदारी ग्राहक खोजने की थी। पूरे मामले की छठी आरोपी रंजिता उर्फ पलक निवासी दिनेशपुर को उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

स्पा सेंटर वर्कर से बनी वेबसाइट होल्डर

पुलिस के मुताबिक तान्या शेख ने हल्द्वानी में एक स्पा सेंटर में काम कर अपना नेटवर्क बनाना शुरू किया। कुछ ही साल में उसके संपर्क हल्द्वानी व रुद्रपुर के बड़े-बड़े रसूखदारों के साथ बन गए। इसके बाद तान्या पश्चिम बंगाल से नाबालिग लड़कियों की सप्लाई का धंधा जमा लिया। अब तान्या वेबसाइट से पूरा नेटवर्क चलाती है, जिससे उसके फंसने के चांस कम हो।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

मुखानी थाने में पहले भी दर्ज है मुकदमा

बताया जा रहा है कि तान्या शेख के खिलाफ इससे पहले भी मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज है। बताया जा रहा है कि पिछले साल ऊंचापुल के पास तान्या को छह लड़कियों के साथ पकड़ा गया था, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने से उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई थी।

यह रहा पूरा घटनाक्रम

15 मई को पश्चिम बंगाल के बसंती थाना पुलिस को नाबालिग के हल्द्वानी में होने का इनपुट मिला। देर रात नाबालिग को रज्जक पाइप के पास से बरामद कर लिया गया। देर रात भवन स्वामी पर पुलिस के साथ मारपीट का आरोप लगा, जिसके बाद पुलिस ने परिवार के तीन पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रज्जक पाइप और नाबालिग से पूछताछ के बाद पुलिस मुख्य आरोपी तान्या शेख की गिरफ्तारी में जुट गई। 17 मई को होटल स्वामी की पत्नी उमा पुलिस के हाथ लगी। 18 मई को होटल स्वामी मुकेश कुमार को दबोचा। इसी दिन तान्या शेख को ऊधमसिंहनगर के एक होटल से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

नौ माह तक फंसी रही एक महिला

पुलिस पूछताछ में सामने आई एक महिला ने बताया कि तान्या शेख ने नौ माह तक उसे अलग-अलग होटलों में बेचा। तान्या से परेशान होकर उसने मिनी पैराडाइज होटल की उमा के साथ काम करने का निर्णय लिया। उमा और मुकेश कुमार ने बताया कि तान्या लड़कियों को नशे के इंजेक्शन देकर होटल भेजती थी।

कोट

पश्चिम बंगाल पुलिस के इनपुट के बाद हल्द्वानी पुलिस ने नेटवर्क का खुलासा किया है। प्रकरण में तान्या शेख सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि होटल मिनी पैराडाइज, कपीस और मल्लिका की भागीदारी सामने आई है। यह प्राथमिक जांच है। जल्द अन्य के नामों का खुलासा होगा।

पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani Crime News Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी अपडेट: सेक्स रैकेट सरगना तानिया शेख ने उगले चौंकाने वाले राज

Related Stories

देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में एनसीओआरडी बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, नशा सौदागरों के खिलाफ जीआईएस आधारित कार्रवाई के निर्देश देते हुए। Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार

  • बागेश्वर में झिरौली मैग्नेसाइट खदान और फैक्ट्री का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में अध्यक्ष मुकेश कुमार शिकायतों की सुनवाई करते हुए Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण

  • अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

  • विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,891)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,933)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (965)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Dehradun: नशे के हॉटस्पॉट पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, GIS विश्लेषण से नशा सौदागरों के नेटवर्क पर वार Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Bageshwar: झिरौली मैग्नेसाइट उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, जिलाधिकारी ने खदान व फैक्ट्री का किया निरीक्षण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की जनसुनवाई में 47 मामले, 27 का मौके पर निस्तारण Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार