हल्द्वानी- अवैध खनन में लिप्त दो वाहन जब्त
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज टीम ने अवैध खनन में कसा शिकंजा। अवैध खनन में लिप्त दो डंपर किए सीज।
गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी के नेतृत्व में अवैध रूप से वन संपदा के दोहन को लेकर चलाए जा रहे अभियान से वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज की टीम अपनी नियमित गश्त पर थी इस दौरान लालढांग रोड़ के समीप वाहन संख्या यूके12सीबी -0718 व यूके 07सीए -1863 को जांच हेतु रोका गया। वाहनों के चालकों द्वारा सत्येंद्र कुमार तोमर के खनन पट्टे से जारी रेता की रॉयल्टी (mm11) दिखाया गया, जिनमें क्रमशः 58 कुंटल,61 कुंतल भार अंकित था। वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें अधिक रेता लदा होने का अंदेशा हुआ।
उक्त दोनों वाहनों का कांटा करवाया। जिनमें निर्धारित मात्रा से क्रमशः42.50 कुंतल व 39 कुंतल अधिक रेता लदा पाया गया। दोनों वाहनों के चालक मौके पर उक्त अधिक लादे गए रेता से संबंधी कोई भी वैध प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहे। जिस पर वन विभाग की टीम ने निर्धारित मात्रा से अधिक उपखनिज का अभिवहन करने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन 2001) की धारा 41, 42 के तहत मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को रेंज परिसर गौला रेंज में लाकर सीज कर दिया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी आरपी जोशी ने बताया कि वन विभाग अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
गश्ती टीम में प्रमोद सिंह बिष्ट, पंकज शर्मा, हेमचंद जोशी, राजेंद्र पालीवाल, वन बीट अधिकारी एवं शिव सिंह थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


