हल्द्वानी: गौला नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हल्द्वानी। पहाड़ों पर हो रही बरसात के चलते गौला नदी उफान पर। रविवार को रानीबाग स्थित गौला नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत हुई है जबकि एक किशोर अभी भी लापता है जहां पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।
बताया जा रहा है कि शहर के वेलेजली लॉज निवासी दो किशोर नहाने गए थे नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक किशोर को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मृतक किशोर युवराज 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरीश जोशी बताया जा रहा है जबकि लापता दूसरे किशोर का नाम गोलू बताया जा रहा है।
. मौके पर एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश की तलाश की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन