हल्द्वानी: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 27 लाख की स्मैक बरामद
काठगोदाम पुलिस ने एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को दबोचा
हल्द्वानी ,23 मार्च2026: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तराखण्ड के मिशन को साकार करते हुए नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। काठगोदाम पुलिस ने लगभग 27 लाख रुपये मूल्य की 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अवैध नशा तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा की टीम ने चेकिंग के दौरान वन विभाग के जू डम्पिंग जोन, बागजाला के पास से दो तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 91.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आनंद सिंह रावत के कब्जे से 68.35 ग्राम और रोहित थापा के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी आनंद सिंह रावत का आपराधिक इतिहास भी है; उनके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में पहले भी दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब मामले में अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कां सुरेन्द्र सिंह, हेड कां. त्रिलोक रोतेला और कां. भानू प्रताप शामिल थे। एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2,000 रुपये का पुरस्कार भी दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


