हल्द्वानी: मृत युवक के वाहन से मोबाइल व अंगूठी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में हुई शर्मनाक घटना का पुलिस ने किया खुलासा
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से किया खुलासा
आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत युवक के वाहन से मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 03 मार्च 2026 को वादी गोपाल सिंह बिष्ट, निवासी बरेली रोड हल्द्वानी, ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी कि 28 फरवरी 2026 को उनके मृतक पुत्र के वाहन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 73/26 के तहत धारा 305(B) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 05 मार्च 2026 को इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
मोहम्मद उवेश उर्फ मुन्ना (26 वर्ष), पुत्र साहिद मलिक, निवासी गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा
मोहम्मद सैफ अली (29 वर्ष), पुत्र खुर्शीद अहमद, निवासी इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा
बरामदगी
एक मोबाइल फोन (विवो कंपनी)
एक सोने की अंगूठी
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 315 और 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह राणा (विवेचक)
कांस्टेबल अनिल जौहरी
कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


