हल्द्वानी- यहां ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत ,परिजनों में मचा कोहराम
Haldwani: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 30 वर्ष, पता:- ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था जिसकी लिए लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी मगर उसका कहीं पता नहीं चला वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी भी नहीं है।
घटनाक्रम के मुताबिक लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से वीआईपी गेट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई ट्रेन की चपेट में आने से उसका सर धड़ से अलग हो गया था। जीआरपी ने शिनाख्त करने के बाद मौके पर परिजनों को बुला लिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी भी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


