Haldwani: रेलवे अतिक्रमण मामले में सबसे बड़ी खबर ,उच्चतम न्यायालय में सुनवाई की तिथि तय
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सबसे बड़ी खब। नैनीताल हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद हल्द्वानी का बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जिसके बाद यहां के लोगो को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है, हल्द्वानी के रेलवे भूमि प्रकरण में बड़ी अपडेट सामने आई है कि अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट सुनेगा। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में 5 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी दिन गुरुवार को मामला सुने जाने की तारीख दी है। पांच जनवरी को मामले को सुना जाना एक तरह से इस लिहाज से सही है कि इसी एक मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वार पर कई लोग याचिका दाखिल कर रहे हैं।
एक या दो दिन में यह सब पिटिशनर भी अपील डाल देंगे जिसके बाद मुमकिन है कि इन सभी की अपीलों पर सुप्रीम कोर्ट एक साथ सुनवाई करे। इस समय हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश सहित समेत कई लोग सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के साथ मौजूद हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


