हल्द्वानी: 16 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का नशे पर प्रहार
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, बरेली से लाई गई थी स्मैक
हल्द्वानी,18 अप्रैल 2026: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत पुलिस ने करीब 16 लाख 44 हजार रुपये कीमत की 54.80 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 17 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने कुंवरपुर बाईपास से गौलानदी जाने वाले कच्चे रास्ते, गौलापुल काठगोदाम के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 54.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलशाद (34 वर्ष), निवासी बनभूलपुरा, के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह स्मैक को इज्जतनगर, बरेली से खरीदकर लाया था और क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, जनवरी माह से अब तक जनपद में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में 20 मामलों में 25 तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 4 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपये की स्मैक बरामद की जा चुकी है।
पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं से नशे से दूर रहने और अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


