हल्द्वानी- शीशमहल खनन निकासी गेट से घोड़ा बुग्गी संचालन बंद करने की मांग , किया विरोध प्रदर्शन

हल्द्वानी। हल्द्वानी के शीशमहल गौला गेट से घोङा-बुग्गी के संचालन पर रोष जताया है। नाराज लोगों ने आज शीशमहल गौला गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि इस मार्ग से घोङा बुग्गी का संचालन बंद न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शीशमहल का कर्नल वार्ड गौला गेट से लगा हुआ है। यहां हजारों लोग निवास करते हैं। लंबे समय से इस मार्ग से खनन के बुग्गी बंद करने की मांग उठाई जा रही है। इसी मांग को लेकर आज कर्नल वार्ड के सभी लोग एकत्रित होकर मुख्य गेट पर पहुंच गए। उन्होंने घोड़ा बुग्गी चलाई जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
कर्नल वार्ड संघर्ष समिति के संरक्षक मंडल द्वारा कहा गया कि इस संबंध में पूर्व में डीएम, डीएफओ व थानाध्यक्ष काठगोदाम को भी अवगत कराया गया। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि शीशमहल क्षेत्र में गौला खनन से स्थानीय जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण पूर्व में भी अपराध को बढ़ावा मिला है। कशिश हत्याकांड जैसे कई छोटे बड़े घटनाओं को यहां पर अंजाम दिया गया है। कर्नलवार्ड संघर्ष समिति द्वारा एक मुहिम चलाई गई है। समिति शासन प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से अवगत करा रहे हैं। महापौर जोगिंदर रौतेला को भी इस स्थिति से अवगत कराया गया। महापौर ने हाल में शीश महल वाला गेट पर चलने वाली घोड़ा बोगियों को पूर्ण रुप से बंद करने की घोषणा की थी। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुनः घोड़ा बुग्गी को चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
नाराज लोगों ने अपना विरोध प्रकट करने के लिए आज हनुमान मंदिर कर्नल वार्ड से एक रैली निकाली। नैनीताल मुख्य मार्ग तक निकाली गई जन आक्रोश रैली के माध्यम से अपनी बात रखी गई। स्पष्ट किया कि यदि घोड़ा बुग्गी को जबरन शीश महल वाले गेट से चलाया जाएगा तो इसके लिए स्थानीय जनता का संघर्ष जारी रहेगा। यदि शासन प्रशासन द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो उसके बाद उग्र आंदोलन करने को संघर्ष समिति बाध्य होगी। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी ।
कार्यक्रम में भगवती पटवाल, लीला बगड़वाल, गीता नैनवाल, भागीरथी बिष्ट, दुर्गा घुघतियाल, मंजू जोशी, चंद्रकला शर्मा, शीतल, उमा मेहरा,जानकी बिष्ट, निशा रौतेला, सुशीला रावत, मुन्नी बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, चंपा बिष्ट, पद्मा शर्मा , हेमा तिवारी, डी एन जोशी, विद्यानंद ठाकुर, भुवन पाठक, दिनेश नेगी, गिरीश चंद्र लोहनी, कैलाश जोशी, एन एस रावत, देवेंद्र मेहरा, कमल तिवारी, हेमचंद जोशी, त्रिलोक गिरी गोस्वामी धीरेंद्र नेगी हेमंत रावत ,इंदर रौतेला, बलवंत देवरी, चंद्रशेखर शर्मा आदि लोग ने प्रतिभाग किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें