Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: खेल महाकुंभ- 2023 का रंगारंग आगाज
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

हल्द्वानी: खेल महाकुंभ- 2023 का रंगारंग आगाज

Mohan Chandra Joshi October 31, 2023
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी की कुंवरपुर न्याय पंचायत से शुरू हुआ न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ- 2023 का आगाज,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह ने खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ संयुक्त रूप से किया शुभारंभ।

Haldwani News: हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ -2023 का कुंवरपुर न्याय पंचायत से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और नैनीताल जनपद प्रभारी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत शुभारंभ किया। वहीं इसके बाद खिलाड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुति की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर खेल विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रथम मेघा गोस्वामी, द्वितीय रूचि अधिकारी तथा तृतीय अवनि चन्द्र के साथ ही फाइनल 800 मीटर दौड में प्रथम विकास सिंह, द्वितीय गौरव रावत तथा तृतीय नीरज बिष्ट को न्याय पंचायत स्तर के विजयी खिलाड़ियों को राज्यपाल ने मेडल, प्रशस्तिपत्र के साथ ही नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

खिलाडियों को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल श्री सिंह ने कहा कि भारत का युवा पूरी दुनिया में बडी ताकत के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि सपने बडे-बडे देखने चाहिए और उन सपनों को आपके लक्ष्य को एक विजन एवं संकल्प के साथ अपने जीवन में परिवर्तित करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के बच्चे प्रतिभा के धनी है आप जो संकल्प अपने जीवन में अवतरित कर लेंगे तो आपको सिद्वि अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके नेतृत्व व प्रशासनिक क्षमता से ही भारत में विलीनीकरण करके भारतीय एकता का निर्माण किया। आज राष्ट्र इस दिवस को एकता दिवस के रूप में मना रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है, खेलने से जहां हम तनाव मुक्त होते हैं तो वहीं हम अपने जीवन मे अनुशासन भी सीखते हैं। साथ ही कहा कि आज के दौर में खिलाड़ियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरा करियर नजर आ रहा हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं और लगातार कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार से महाकुंभ में स्नान कर तन मन की स्वच्छता होती है उसी प्रकार खेल महाकुंभ से भी स्वस्थ प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। खेल महाकुंभ के आयोजन की यही परिकल्पना है कि न्याय पंचायत स्तर से प्रतिभाओं को अवसर देते हुए विकासखंड, जिला स्तर तथा राज्य स्तर तक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की कोशिश है कि बच्चों को अवसर प्राप्त होते रहे।विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को उनकी प्रतिभा अनुसार खेलो में प्रतिभाग करने के लिए मंच देने का कार्य किया जा रहा है, खेल महाकुंभ उसी का परिचायक है। कहा कि आने वाला समय खेल के दृष्टिकोण से उत्तराखंड का हो तथा यही बच्चे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश तथा प्रदेश का नाम ऊंचा करें इसी दिशा में खेल विभाग द्वारा गंभीरता से प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें तथा वह खेल मंत्री के रूप में खेल संसाधनों को बढ़ाने हेतु अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास लगातार कर रही हैं। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों हेतु 4ः क्षैतिज आरक्षण के लिए विधिक प्रयास किए जा रहे है जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों में लाभ प्राप्त हो। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से अनुरोध किया कि वे दिन का एक घंटा खेल के लिए जरूर दें, जिससे चुस्त रहने के साथ ही वह सभी अपने शरीर भी स्वस्थ रख सके।
साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियो को सिर्फ प्रशस्ती पत्र मिलता था लेकिन अब उन्हें नगद धनराशि भी दी जा रही है जो कि क्रमशः न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालो के लिए रुपए 300,200 और 150 की प्रोत्साहन राशि रखी है। विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को रुपए 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी और राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही कहा कि राज्य स्तर पर जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड को तोड़ेंगे उन्हें 1 लाख रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: पुलिस-गौ तस्कर मुठभेड़, पैर में लगी गोली; तमंचा व 17 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद

इस अवसर पर लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट ,निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर ,कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत , डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ,डीएम नैनीताल वंदना ,नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद मीणा, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह सहित बच्चे एवं खिलाडी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग हल्द्वानी: खेल महाकुंभ-2023 का रंगारंग आगाज

Related Stories

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की भर्ती से जुड़ा सांकेतिक फोटो। Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, 3,211 पदों पर भर्ती; विज्ञप्ति जारी

Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

  • ऋषिकेश के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ

  • धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात

  • बागेश्वर में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे। Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,663)
  • उधमसिंह नगर (1,292)
  • क्राइम (3,420)
  • खेल (357)
  • चंपावत (964)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (652)
  • देहरादून (10,807)
  • नैनीताल (6,360)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,056)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल टनकपुर पहुंचा, भव्य स्वागत, कल सीएम धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: सेवा पखवाड़ा बना सुशासन और समर्पण का मंच, 3,500 से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Dehradun News: धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े का शुभारंभ; ₹219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश Bageshwar News: सितंबर तक हर हाल में पूरा हो केंद्रीय विद्यालय भवन, डीएम के सख्त निर्देश