हल्द्वानी- पुलिस ने किया फायरिंग मामले का खुलासा , तीन आरोपी गिरफ्तार
- घटना में प्रयुक्त बंदूक , तमंचे और कारतूस बरामद
हल्द्वानी। शहर के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में कल हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि जमीनी विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसके बाद कल ये फायरिंग की घटना हुई, पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 3 अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं, साथ ही पुलिस कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आने पर एसपी सिटी को पूरे मामले की जांच दी गई है और जांच के बाद अगर कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 17-01-2022 को मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना को अन्जाम दिया गया । सूचना मिलते ही तत्काल * पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आदेशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्य्यन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में मु0अ0सं0-22/22, धारा-307/504/506 भादवि0 व मु0अ0सं0-23/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-25/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0-24/22 धारा-147/148/188/354 /427/ 452/504/506 भादवि0 पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में दिनांक-26.04.2021 को भूमि से सम्बन्धित 107/116/116(3) द0प्र0सं0 तथा दिनांक-23.06.2021 धारा 145 द0प्र0सं0 की रिपोर्ट मा0न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।
पुलिस द्वारा की कार्यवाहीः- फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र, एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल, श्री हरवंश सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। श्री दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखानी क्षेत्र के सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चैक किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह
- गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह
- अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह
बरामदगी का विवरणः-
अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अद्द तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।
गिरफ्तारी टीमः-
1- श्री दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी।
2- उ0नि0 कृष्णा गिरी,
3- उ0नि0 भोपाल राम
4- उ0नि0 संजय
5- उ0नि0 नीरज चौहान
6- उ0नि0 बबीता मेहरा।
7- कानि0 भूपेन्द्र सिंह
8- कानि0 श्याम डांगी।
9- कानि0 भगवत परिहार।
10- कानि0 प्रेम तोम्क्याल।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें