हल्द्वानी: रोडवेज के कई डिपो में तेल का संकट
हल्द्वानी। घाटे में चल रहे उत्तराखंड परिवहन निगम को आए दिन किसी न किसी नई परेशानी से रूबरू होना। अब उत्तराखंड परिवहन निगम पर तेल का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम-हल्द्वानी
डिपो समेत पहाड़ के कई डिपों में 2 दिन से तेल नहीं आने से डीजल का संकट गहरा गया है। तेल की किल्लत को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम के प्राइवेट पंप से तेल लेकर वाहनों तेल डलवा कर बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे वाहन कई मार्गो में देरी से संचालित हो रही है।
घाटे में चल रहे निगम को आए दिन कोई नई परेशानी से रूबरू होना पड़ रहा है। निगम सूत्रों के अनुसार तेल की डिमांड देहरादून से की जाती है वहीं से इंडियन ऑयल के डिपो को पेमेंट होती है। लेकिन देहरादून में इनकी पेमेंट न होने से कई डिपो की तेल की किल्लत बनी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें