हल्द्वानी – शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म
Haldwani News: शहर में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद युवती की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुखानी थाने में तहरीर देते हुए पिथौरागढ़ निवासी युवती ने कहा कि वह हल्द्वानी में नर्स है। वह किराये पर रहती है। मूल पिथौरागढ़ और हाल कठघरिया निवासी चेतन सिंह निर्खुपा ने अगस्त वर्ष 2021 में अपनी बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही शादी का आश्वासन भी दिया।
इसके बाद युवक मुकर गया। जब भी मेरे लिए कोई रिश्ता मेरे घर वाले देखते तो यह घर में बता देने की धमकी देता था। दो जून को चेतन उसके किराये के कमरे में आया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब चेतन से शादी के लिए कहा तो उसने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद में उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती ने कहा कि जब उसने युवक के घर वालों से बात की तो उन्होंने भी चेतन से शादी कराने को मना कर दिया। दो अगस्त को चेतन फिर आया लेकिन मैंने कमरा नहीं खोला। चार अगस्त को उसने कार्यक्षेत्र में आकर कर मुझे धमकाया और मेरे चरित्र पर आरोप लगाए। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी चेतन के खिलाफ आईपीसी 376 और 504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक