हल्द्वानी: अब इस इलाके में मिला नवजात शिशु का शव
क्षेत्र में 3 दिन के भीतर दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म
हल्द्वानी। यहां मोटाहल्दू के किशनपुर बकुलिया गांव की सिचाई नहर में पूर्ण विकसित नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार को ग्रामीणों ने सिचाई नहर में मोटाहल्दू के किशनपुर बकुलिया गांव की सिचाई नहर में पूर्ण विकसित नवजात शिशु का शव देखा। जिसके बाद वहा पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान विपिन जोशी ने मामले की सूचना हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद की दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी बिन ब्याही मां ने लोक लाज के भाई से नवजात को सिंचाई नहर में फेंक दिया होगा। नवजात का शव सिचाई नहर में बह कर आया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बतादें कि तीन दिन पूर्व लालकुआं के वार्ड नंबर एक के पास टांडा जंगल में भी नवजात का शव मिला था। इधर कोतवाली क्षेत्र में 3 दिन के भीतर दो नवजात शिशुओं के शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


