हल्द्वानी- पुलिस की बड़ी कार्रवाई , दो बदमाशों को गुंडा एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा जेल

Haldwani News। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने दो बदमाशों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है जिलाबदर होने के बाद भी क्षेत्र में घूम रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने जिलाबदर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार निसार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी नूरी मस्जिद जिलाबदर अभियुक्त है। बावजूद इसके वह क्षेत्र में ही घूमता पाया गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर भेजा गया।
वहीं लाइन नंबर 8 में संदिग्धावस्था में खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज उर्फ शावेश पुत्र स्व. अब्दुल कय्यूम निवासी विलाली बनभूलपुरा बताया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गुंडा एक्ट में निरूद्ध है और उसे जिलाबदर किया गया है। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूमता पाया गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी , उप निरीक्षक सादिक हुसैन ,कांस्टेबल रिजवान अली, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें