हल्द्वानी: विधिक जागरूकता कार्यक्रम , महिलाओं को दी अधिकारों की जानकारी

हल्द्वानी। पंचायतघर डुॅगरपुर, हल्दूचौड़, लालकुऑ में सिविल जज (सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमा परवीन की अध्यक्षता में महिलाओं के लिये विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित एवं संरक्षण के लिए देश में कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं तथा महिलाओं को विभिन्न विधियों के तहत विधिक अधिकार दिए गए हैं। बावजूद इसके जानकारी के अभाव में महिलाएं उनका लाभ नहीं ले पाती हैं। ऐसे में उन्हें विधिक रूप से जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह शिविर आयोजित किया जाते है।

• विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं को संविधान के तहत मिले अधिकारों और हालात ठीक करने की प्रक्रिया या न्याय मांगने की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, अगर उनका उल्लंघन किया जाता है।
• राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के ओ एस डी सैय्यद गुफरान ने बताया कि टोल फ्री नम्बर 18001804000 व 18001111363 पर विधिक जानकारी लेने के साथ ही परामर्श भी लिया जा सकता है। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल कार्यालय के नम्बर 05942297297 पर ही सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही कुमाऊँ मण्डल में उधमसिंहनगर में हेल्पडेस्क का गठन किया गया है।
• सिविल जज श्रीमती ज्योति बाला ने महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों से सम्बन्धित नियमों की विस्तार से जानकारी दी। सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती सोनिया द्वारा घेरलू हिंसा अधिनियम का बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति तत्पर रहते हुए हिंसा सहन नहीं करनी चाहिए।
• जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बताया कि गोद लेने हेतु इच्छुक व्यक्ति कारा की वेबसाइट में पंजीकृत कर सकते है। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090 व चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालकों के विरूद्ध अधिकार, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक किया।
• इस अवसर पर जे एम विशाल गोयल, राघिब ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, बीडीओ निर्मला जोशी, चिकित्साधिकारी डॉ सदफ, ग्राम प्रधान ललित सनवाल, रुक्मणि नेगी, मीना भट्ट सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें