हल्द्वानी- कनक चंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात , बेसहारा बुजुर्गों के लिए लगाई यह गुहार
हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात में कनक चंद ने मुख्यमंत्री जी को बेसहारा बुजुर्गों की पीड़ा से अवगत कराते हुए वृद्धाश्रम हेतु जल्द ही भूमि देने की गुहार लगाते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों से दो बार जमीन फाइनल होने के बावजूद संस्था को गरीब बेघर और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए स्थायी वृद्धाश्रम बनाने हेतु जमीन अभी तक नही मिल पाई है। कारण चाहे कुछ भी रहा हो पर वह स्वयं विगत 4 वर्षों से निरन्तर बुजुर्गो की निःशुल्क सेवा करते हुए उनके हितों के लिए प्रयासरत हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने कनक चंद को उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि को सरकार द्वारा संस्था श्री आनंद आश्रम को एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने के लिए अवश्य दिया जाएगा। कनक चंद ने कहा मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके द्वारा भूमि हेतु आगे आदेश जारी किया गया।
कनक ने कहा कि किसी भी बड़े काम मे समय तो लगता ही है पर धैर्य बनाये रखने और निरंन्तर चलते रहने से मंजिल मिल ही जाती है और उन्हें भी मिलेगी जिसके लिए वह आशान्वित हैं।
इससे पूर्व श्रीमती कनक चंद ने जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, महापौर हल्द्वानी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला , उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह जी से जमीन हेतु मुलाकात कर पूर्व में चल रही जमीन की फ़ाइल दिखाई और आगे संस्था को मदद की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने संस्था को जमीन देने में अपनी स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने को कहा है, वही जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने अपनी संस्तुति प्रदान की है। कनक चंद ने बताया कि संस्था को वृद्धाश्रम हेतु सरकारी जमीन देने हेतु बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट पहले ही अपनी संस्तुति दे चुके हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें