Haldwani:MBPG कॉलेज में बना इतिहास , पहली बार महिला प्रत्याशी के सिर सजा ताज
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी में पहली बार अध्यक्ष पद पर किसी महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही रश्मि लमगड़िया ने एबीवीपी और एनएसयूआई की प्रत्याशी को करारी शिकस्त देकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले एमबीपीजी कॉलेज अध्यक्ष बन गई है, रश्मि ने 1294 की बढ़त से जीत हासिल की है।निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया 2647 वोट लेकर आई तो एवीबीपी के कौशल बिरखानी को 1353 वोट मिले, एनएसयूआई के सूरज भट्ट को 470 वोट मिले,
एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज भट्ट शुरुआत से ही रेस में नही थे, पहली बार एमबीपीजी कॉलेज में महिला अध्यक्ष बनकर रश्मि ने इतिहास रच डाला है, ऐसे में हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए भाजपा संगठन और सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी थी, इन सभी ताकतों को दरकिनार करते हुए रश्मि लमगड़िया छात्र संघ की अध्यक्ष बन गई हैं। रश्मि ने अपनी जीत का श्रेय अपने समर्थकों और एमबीपीजी कॉलेज के छात्रों को से दिया है।।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


