हल्द्वानी- अंगीठी की गैस में दम घुटने से बुजुर्ग दंपति की मौत
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है।
यहां दमुआढूंगा क्षेत्र में अंगीठी की गैस लगने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक दमुआढूंगा वार्ड 35 स्थित हरदा चौराहा के पास रहने वाले रिटायर्ड दरोगा किशन सिंह चन्याल (63) और उनकी पत्नी रेवती देवी (60) बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।
जहां उन्होंने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर दरवाजे के पास रख दी। सुबह जब बहू सास-ससुर को चाय देने गई तो दोनों अचेत मिले। इसकी जानकारी अन्य परिजनों और पड़ोसियों को दी गयी। जिसके बाद दोनों बुजुर्गों को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किशन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें