Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी – दोस्त ही निकला पार्थ का कातिल , देखें छात्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा video
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी – दोस्त ही निकला पार्थ का कातिल , देखें छात्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा video

Mohan Chandra Joshi November 22, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haldwani News: पुलिस ने एलएलबी की पढ़ाई कर रहे छात्र की बीते कई दिनों पहले हुई हत्या के मामले में खुलासा किया है, पुलिस ने इस मामले में मृतक छात्र के दोस्तों को गिरफ्तार किया हैं, एलएलबी का छात्र अपने घर से कार लेकर निकला था और सुबह उसकी लाश आरके टेंट हाउस रोड के पास पाई गई थी, मृतक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और अब एक दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी हरबंस सिंह ने आज किया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि बीते 1 नवंबर को पार्थ का शव उसकी ही कार से बरामद हुआ था, जांच के बाद पता चला कि पार्थ की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद टीम बनाकर मामले के खुलासे के निर्देश दिए गए, जिसमें सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल के आधार पर पता चला की पार्थ के साथी कमल रावत ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। हत्या की मुख्य वजह स्मैक पीकर आपस में झगड़ा करना और गाली गलौच बताया जा रहा है, एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है पकड़ा गया आरोपी हल्द्वानी का ही रहने वाला है अब पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकार्ड को खंगालने में जुटी है।

इस हत्याकांड के अनावरण में पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के लगभग 120-150 सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो मामला परत दर परत खुलता गया। घटनास्थल पहुंचने से पूर्व मृतक पार्थ राज सिंह सामन्त व उसका दोस्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्ध उर्फ सैमुअल व मंयक कन्याल, कमल रावत 04 लोग दिखाई दिये जिसमे से समय करीब रात्रि 11.15 बजे सिद्धार्थ अपनी बाइक से घर जाते हुये दिखाई दिया।

01 नवंबर की सुबह करीब 03.15 बजे मृतक पार्थ की कार से पार्थ के अलावा उसका दोस्त मंयक व कमल रावत आता दिखाई दिये और थोडी देर बाद समय करीब 03.22 बजे मयंक कन्याल भी घटना स्थल से अपने घर जाता दिखाई दिया । मृतक पार्थ के साथ अन्तिम समय तक कमल रावत उर्फ भदुवा ही मौजूद रहा। घटना के सम्बन्ध में मंयक कन्याल के पूछताछ करने पर पता चला कि कमल ही अंतिम समय तक पार्थ के साथ था व उसके द्वारा पार्थ राज सिंह सामन्त की हत्या की गयी है जो कि फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

21नवंबर को भाखडापुल के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ठीम द्वारा गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ पर अभियुक्त कमल रावत ने बताया कि वह पार्थ राज सिंह सामन्त सिद्धार्थ व मंयक कन्याल दोस्त हैं व हम सभी लोग शराब, स्मैक व डौरेक्स (मेडिकल नशा) आदि का नशा करते हैं 31 अक्टूबर की शाम को वह, मयंक कन्याल, सिद्धार्थ व मृतक पार्थ राज सिंह एक साथ थे व उसके बाद हम मृतक पार्थ राज सिंह सामन्त का फोन लेने तिकोनिया हल्द्वानी गये उसके बाद कई जगहों पर स्मैक, शराब व डौरेक्स का नशा किया फिर सिद्धार्थ उर्फ सैमुअल उर्फ सिद्ध को उसकी बाइक के पास छोड दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

वह अपने घर चला गया उसके बाद तीनों (कमल रावत, मंयक कन्याल, मृतक पार्थ राज सिंह सामन्त) को भूख लगी तो पार्थ की कार से रोडवेज पहुंचे पर वहां की दुकाने बंद होने के कारण मुखानी चौराहे पर पहुंच कर चाय की दुकान में बंद अण्डा, मैगी व लस्सी पी जब पार्थ के लिये मैगी आयी तो मजाक में कमल ने पर्थ की मैगी में स्पंज डाल दिया जिस पर दोनों के बीच हल्का विवाद हो गया और इसके बाद नशे में हाथ से उसकी कार मे लस्सी भी गिर गयी तो इस पर पार्थ और भड़क गया। इसके बाद तीनों कार से आरके टैण्ट हाउस वाली गली में वृन्दावन विहार खाली प्लाट में पहुंचे जहां मंयक ने पार्थ को स्मैक की पुडिया दी और पार्थ ने उसे 500 रुपये दिये मंयक ने पार्थ को स्मैक पिलाई उसके बाद मंयक सुबह ड्यूटी जाने की बात कह घर चला गया उसके जाने के बाद पार्थ और कमल के बीच फिर गाली गलौज होने लगी। जिस पर आवेश में आ जाने के बाद कमल ने उसका मुंह चुप कराने के लिये उसका नाक व मुंह को अपने हाथ से बंद कर दिया और उसका गला भी दबा दिया जिससे वह शांत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में तीन मंजिला पार्किंग को मिली रफ्तार

कमल को लगा कि पार्थ नशे के कारण बेहोश हो गया या सो गया है फिर उसने उसकी ड्राइविंग सीट को पूरा पीछे लिटाया और पार्थ के दोनो हाथ पकड़ कर ड्राइविंग सीट पर लिटा दिया और खुद भी अगली सीट पर सो गया सुबह जब धूप आंखों पर पड़ी तो उसकी नींद खुली और उसने पार्थ को जगाने का प्रयास किया पर कोई हरकत न देख वह घबरा गया और अपने कपडे बदल मौका देख पार्थ का फोन कार में ही छोडा और कार के शीशे भी बंद चढ़ा दिए। पार्थ की दोस्त आकांक्षा व मयंक का फोन आने पर कमले ने पार्थ के साथ हुई घटना को छुपाते हुए कहा कि पार्थ ने उसे घर छोड दिया था और वह चला गया था। वहीं इसके बाद कमल को जब दो तीन दिन बाद यह पता चला कि पार्थ की मौत नशे के ओवर डोज से हुयी हैं तो वह निश्चिन्त हो गया पर इसके बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पार्थ की हत्या होने की बात सामने आई तो वह डर गया और हरिद्वार भागने की फिराक में था लेकिन कई दिन इधर उधर रहने के बाद आखिर में पुलिस ने भाखडा के पास उसे पकड़ लिया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देखें छात्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा video देवभूमि उत्तराखंड हल्द्वानी - दोस्त ही निकला पार्थ का कातिल हल्द्वानी न्यूज़

Related Stories

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
स्कूटी चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: स्कूटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल

  • उत्तराखंड में भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के परीक्षण के लिए लगाए गए सायरन की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह

  • हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाथी के हमले की खबर के लिए जंगली हाथी की प्रतीकात्मक तस्वीर। Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम

  • देहरादून के कालसी क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में घटनास्थल की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,711)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,541)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,352)
  • नैनीताल (6,588)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम! Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 15 अक्टूबर तक मौसम का हाल Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Uttarakhand News: आज सुबह 11 बजे गूंजेगा भूकम्प का सायरन, जानें क्या है वजह Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Haridwar News: हाथी के हमले से किसान की मौत, परिवार में मातम Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार Dehradun Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार