Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani: CM धामी ने किया कुमाऊं की लाइफ लाइन रानीबाग- भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: CM धामी ने किया कुमाऊं की लाइफ लाइन रानीबाग- भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन

Mohan Chandra Joshi September 1, 2022
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल में रुपए 717.59 लाख की लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राज्यमार्ग संख्या 10 के किमी 01 में 60.00 मीटर स्पैन टू -लेन ए क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।


• टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी।


• इस पुल के बन जाने से अब पूर्व निर्मित सिंगल लेन सेतु पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। पुल का निर्माण अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग, भवाली द्वारा कराया गया है। पुल की कार्यदायी संस्था मैसर्स हिलवेज कन्सट्रक्शन कम्पनी, आदर्श ग्राम ऋषिकेश है।


• विदित है कि वर्तमान में उक्त पुराने पुल से लगभग 3600 कार व जीप 2500 दुपहिया वाहन, 2000 छोटे वाणिज्य वाहन एवं 150 बसें तथा 1750 ट्रक (दो एक्सेल) इत्यादि, औसतन 10,000 वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उक्त टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल के बन जाने से मल्टी एक्सेल ट्रकों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी


लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मा० क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत, डॉ मोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।


लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोड शो करते हुए सभा स्थल महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर पहुंचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया।

• मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जमरानी बांध निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति भी दी गई है। भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टॉवर 4 जी के लिए विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। भारत नेट योजना के तहत लगभग 02 हजार गांव को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
• मुख्यमंत्री ने कहा कि एच एम टी की भूमि पर मिनी सिडकुल प्रस्तावित किया जा रहा है।
• मुख्यमंत्री ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना ( रोपवे विकास कार्यक्रम) का सर्वाधिक लाभ उत्तराखंड को मिलेगा जिसमें 40 प्रमुख स्थलों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पंतनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है जिसके बनने के बाद कुमाऊँ से ही दुनिया भर की उड़ान शुरू होगी।
• श्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड पलायन रोकथाम योजना प्रारम्भ की गई है जिसके तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंडवासियों को स्वरोजगार के लिए ऋण हेतु अनावश्यक चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए भी समाधान किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड की भौगोलिक विषमता के आधार पर योजना बनाई जाए, जिससे अधिकतम लोग योजना का लाभ उठा सके। इसके लिए नीति आयोग व क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है।
• साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भर्तियों में जो भी घपले सामने आ रहे है उसमें सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है, दोषी चाहे कितना बड़ा भी हो उस पर कार्रवाई की जाएगी। तथा 2015 की दरोगा भर्ती की जांच भी एसटीएफ को दी गई है।
• इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि अग्निपथ योजना में पहाड़ी युवाओं के लिए शारीरिक मापदण्ड (ऊंचाई व सीने) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही शारीरिक मापदण्ड की व्यव्यस्था की है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश


• इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग तथा आँचल लोक संस्कृति उत्थान समिति, हल्द्वानी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यदाई संस्था हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी इंजीनियर की तारीफ की. उन्होंने पुल निर्माण टीम में शामिल इंजीनियर स्वाति पंत को भी सम्मानित किया और सभी इंजीनियर को बधाई दी.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, महिला सशक्तिकरण रेखा आर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैडा, डा0 मोहन बिष्ट, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी,मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, समीर आर्य, राजेन्दर बिष्ट, डा0 अनिल डब्बू, दिनेश आर्य, तरूण बंसल, ब्लाक प्रमुख कमलेश कैडा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल चनौतिया, प्रभात मेहरा, गीता मेहरा, कृपाल मेहरा,धु्रव रौतेला, डा0 जेडए वारसी, साकेत अग्रवाल के साथ ही डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी, एसएसपी पंकज भटट, मुख्य अभिंयता लोनिवि दीपक कुमार यादव, एसई राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता मदन मोहन पुण्डीर के साथ ही क्षेत्रीय जनता, गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haldwani News Haldwani: CM धामी ने किया कुमाऊं की लाइफ लाइन रानीबाग- भीमताल डबल लेन पुल का उद्घाटन Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी न्यूज़ हल्द्वानी ब्रेकिंग

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून