हल्द्वानी- सीएम धामी ने भीमताल बस हादसे में घायलों का जाना हाल ,दिए यह निर्देश
Haldwani News: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल में एक दिन पूर्व हुए बस हादसे में घायलों का हाल-चाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन से घायल मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके परिजनों से भी मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस घटना में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और दो गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है जबकि 22 अन्य घायलों का यही उपचार किया जा रहा है।
इस दौरान भीमताल बस हादसे के एक घायल यात्री ने विपरीत दिशा से आई कार को हादसे का कारण बताते हुए मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त दीपक रावत को उचित सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव