हल्द्वानी: समर कैंप में बच्चों ने सीखी विज्ञान की बारीकियां

- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लामाचौड़ में पर्यावरण दिवस पर पौंधे भी बांटे
- समर कैंप में उत्साहित बच्चों ने शिक्षकों से पूछे एक से बढ़कर एक सवाल
हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय लामाचौड़ में आयोजित समर कैंप के पांचवे दिन बच्चों ने विज्ञान और लेखन की बारीकियां सीखी। रविवार की सुबह प्रथम सत्र की शुरूआत व्यायाम और योगा से हुई। इसके बाद बच्चों को पर्यावरण से संबंधित जानकारियां भी दी गईं। स्कूल की शिक्षिका नमिता सुयाल और अन्य शिक्षिकाओं ने सभी अतिथियों को पौंधा देकर सम्मानित किया। समर कैंप के दूसरे सत्र में बच्चों के चार ग्रुप बनाये गये। पहले समूह में अजीम जी प्रेम जी फाउंडेशन के कृष्णा जोशी और पीयूष जोशी ने बच्चों को विज्ञान की बारीकियां सिखाईं और एक से बढ़कर एक खेल दिखाकर बच्चों को उत्साहित कर दिया। दूसरे समूह में बागेश्वर से आये नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बच्चों को लेखन के कौशल बताए और तीसरे समूह को रुचि नैनवाल ने ऐपण देने और उनकी उपयोगिताओं के बारे में बताया। चौथे समूह में गरिमा, पूजा, प्रियंका ने बच्चों क्राफ्ट में फोटो फ्रेम बनाना सिखाया।

कार्यक्रम में पहुंचे डाइट प्राचार्य आरसी पुरोहित और उप शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के तरीके बताये और पूरे लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई करने को कहा। कार्यक्रम के बाद मुंबई से मोहन चन्द्र जोशी द्वारा बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका जानकी अधिकारी सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद किया। इस दौरान संजू भाकुनी, परिचारिका मनिका, भोजनमाता दीपा, चंपा मटियाली, पुष्पा लटवाल, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें