हल्द्वानी ब्रेकिंग: बारात घर में महिला का शव मिलने से हड़कंप , जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: यहां मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बैंकट हॉल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला का शव बैंकट हॉल की दीवार में लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक रविवार की सुबह मुखानी थाना क्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार भट्ट कॉलोनी स्थित सौभाग्यवती बैंकट हॉल की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बैंकट हॉल स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 24 साल की महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।
पुलिस के मुताबिक महिला की नाक से खून बह रहा था। वेंकट हॉल के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थाना क्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Railway Jobs 2026: रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन